जिला पंचायत में नहीं आएगा अविश्वास प्रस्ताव : अरुण

जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नहीं आएगा। न उनकी सदस्यता को लेकर भाजपा में कोई विवाद है। यह कहना है भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह का। उन्होंने 'दैनिक जागरण' से बातचीत में कहा कि जिला पंचायत हो अथवा कोई दूसरा सदन भाजपा का कोई सदस्य एक-दूसरे के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नहीं ला सकते।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 May 2018 07:47 PM (IST) Updated:Sat, 12 May 2018 07:47 PM (IST)
जिला पंचायत में नहीं आएगा अविश्वास प्रस्ताव : अरुण
जिला पंचायत में नहीं आएगा अविश्वास प्रस्ताव : अरुण

जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नहीं आएगा। न उनकी सदस्यता को लेकर भाजपा में कोई विवाद है। यह कहना है भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह का। उन्होंने 'दैनिक जागरण' से बातचीत में कहा कि जिला पंचायत हो अथवा कोई दूसरा सदन भाजपा का कोई सदस्य एक-दूसरे के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नहीं ला सकते। यह हमारी पार्टी की नीति है। अरुण सिंह शनिवार को जिला पंचायत के जीर्णोद्धार हुए सभागार का शुभारंभ करने इलाहाबाद आने वाले थे, लेकिन अचानक उनका कार्यक्रम निरस्त हो गया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक बुला ली, जिससे वह इलाहाबाद नहीं आ पाए। वह 10-15 दिनों में आकर सभागार का शुभारंभ करेंगे।

जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह व उनके पति अरुण सिंह की सदस्यता को जिलाध्यक्षों द्वारा मान्यता न देने के प्रश्न में कहा कि मैंने स्वयं दोनों को पार्टी में शामिल किया है। रेखा व अशोक जनाधार वाले नेता हैं, हम 2019 के चुनाव के मद्देनजर ऐसे लोगों को पार्टी से जोड़ रहे हैं। इन्हें पार्टी में शामिल कराने के लिए मुझे कई सांसद व विधायकों ने लिखकर दिया है कि इनके आने से पार्टी मजबूत होगी। सदस्यता ग्रहण कराने के बाद मैंने प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री सहित हर प्रमुख पदाधिकारियों को सूचित भी कर दिया है। रही बात जिलाध्यक्षों की तो वह पार्टी फोरम से संपर्क करके इसकी जानकारी ले सकते हैं। अरुण के न आने से जिला पंचायत सभागार का शुभारंभ समारोह निरस्त कर दिया गया। गौरतलब है कि पूर्व अध्यक्ष केशरी देवी वर्तमान अध्यक्ष रेखा सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रही हैं। उन्हें भाजपा के गंगापार व यमुनापार जिलाध्यक्ष का समर्थन हासिल है।

chat bot
आपका साथी