जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र बोले-श्रद्धा भावना से होगा गंगा का पुनरुद्धार Prayagraj News

जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह जनप्रतिनिधियों व उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर गंगा यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने गंगा यात्रा के कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ली।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 25 Jan 2020 08:32 PM (IST) Updated:Sun, 26 Jan 2020 10:43 AM (IST)
जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र बोले-श्रद्धा भावना से होगा गंगा का पुनरुद्धार Prayagraj News
जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र बोले-श्रद्धा भावना से होगा गंगा का पुनरुद्धार Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। प्रदेश के जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि श्रद्धा भावना से गंगा का पुनरुद्धार होगा। बताया कि गंगा के प्रति जनजागरण ही गंगा यात्रा का उद्देश्य है। जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. सिंह बोले कि नदियां मानव समेत अनेक जीव-जंतुओं के लिए भी जीवनदायिनी हैैं। नदियों के किनारे ही सभ्यताओं का विकास होता रहा है।

जल शक्ति मंत्री ने गंगा यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की

जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह शनिवार को पुलिस लाइन में जनप्रतिनिधियों व उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर गंगा यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने गंगा यात्रा के जिले में प्रवेश करने, यात्रा के मार्ग तथा यात्रा के प्रस्थान के कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ली। यात्रा के उपलक्ष्य में प्रस्तावित कार्यक्रमों के बारे में डीएम ने बताया कि यात्रा मीरजापुर से प्रस्थान कर मांडा रोड के पास प्रयागराज की सीमा में प्रवेश करेगी। मांडा रोड और नैनी के बीच यात्रा का कई स्थानों पर स्वागत होगा। शाम को संगम पर कार्यक्रम होगा। दूसरे दिन गंगा यात्रा कौशांबी के लिए प्रस्थान करेगी।

यात्रा के दौरान गंगा की महिमा का भी बखान किया जाएगा

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यात्रा के द्वारा गंगा के किनारे के गांवों का चतुर्दिक विकास किए जाने की योजना है। इसके लिए इन ग्रामों में गंगा मैदान, गंगा चबूतरा, गंगा पार्क आदि बनाए जाने की योजना है, जिसके द्वारा गांव के लोगों को पूजा व आरती का स्थान, खेलकूद का मैदान आदि उपलब्ध हो पाएगा। बताया कि यात्रा के दौरान गंगा की महिमा का भी बखान किया जाएगा। हर संभव प्रयास करते हुए गंगा को पुन: स्वच्छ, निर्मल व अविरल बनाने के लिए लोगों को जागृत किया जाएगा और इस प्रकार जल्द ही गंगा के पुनर्जीवन प्रदान करने वाले स्वरूप का दर्शन प्राप्त कर पाएंगे।

बैठक में ये विशिष्‍टजन हुए शामिल

बैठक में फूलपुर की सांसद केसरी देवी पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह, शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, विधायक प्रवीण पटेल, पूर्व विधायक दीपक पटेल, डीएम भानुचंद्र गोस्वामी, एसएसपी सत्यार्थ अनिरूद्ध पंकज, डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव समेत विभिन्न विभागों के अफसर मौजूद रहे।

गंगा यात्रा में सीएम भी शामिल होंगे, तैयारियां तेज, संगम पर बनेगी जेटी

गंगा यात्रा में प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के भी शामिल होने की पूरी संभावना है। इसके तहत गंगा यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैैं। संगम पर आयोजन के लिए जेटी का निर्माण कराया जाएगा। सिंचाई विभाग बाढ़ प्रखंड को इसके लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा घाट को दुरुस्त कराया जाएगा। यात्रा में शामिल मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री का काफिला इंजीनियङ्क्षरग कॉलेज की सभा से नए यमुना पुल, परेड मैदान होते हुए संगम पहुंचेगा। संगम पर आरती और पूजा के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैैं। इंजीनियङ्क्षरग कॉलेज में भी विशेष प्रबंध किए जा रहे हैैं। यात्रा का जिन स्थानों पर स्वागत किया जाएगा, वहां भी मंच बनाए जाने की तैयारी की जा रही है। हर स्थान पर विभिन्न विभागों के अफसर नोडल अधिकारी भी बनाए जा रहे हैैं।

तीसरी बार बदला यात्रा का रूट

गंगा यात्रा का तीसरी बार रूट बदला गया है। पहले यात्रा के भदोही से प्रयागराज की सीमा में प्रवेश करने का रूट था। यात्रा का स्वागत श्रृंगवेरपुर धाम में प्रस्तावित था, जहां सभा भी आयोजित होगी। दूसरी बार यात्रा के हंडिया होते लाक्षागृह पहुंचने का कार्यक्रम बना था। दोनों स्थानों तैयारी भी तेज हो गई थी। अब यह यात्रा यमुनापार से होकर संगम पहुंचेगी। इसके बाद वाहनों से ही यात्रा फाफामऊ, पुरामुफ्ती होते हुए कौशांबी के कड़ा जाएगी।

chat bot
आपका साथी