Indira Marathon 2022: कौन हैं सुधा सिंह, इंदिरा मैराथन में पहली बार दौड़ेंगी, महिला वर्ग में मुकाबला कड़ा होगा

Indira Marathon 2022 ओलंपियन सुधा सिंह के पहली बार शामिल होने से इस बार इंदिरा मैराथन के महिला वर्ग में कठिन चुनौती दिखेगी। उन्हें गुजरात की निरमाबेन भरतजी ठाकुर महाराष्ट्र की आरती पाटिल और मीरजापुर की तामसी सिंह जैसी दिग्गज खिलाड़ियों की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 15 Nov 2022 01:54 PM (IST) Updated:Tue, 15 Nov 2022 01:54 PM (IST)
Indira Marathon 2022: कौन हैं सुधा सिंह, इंदिरा मैराथन में पहली बार दौड़ेंगी, महिला वर्ग में मुकाबला कड़ा होगा
प्रयागराज में 19 नवंबर को इंदिरा मैराथन के महिला वर्ग में ओलंपियन सुधा सिंह के आने से मुकाबला रोचक होगा।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। Indira Marathon 2022 37 वीं इंदिरा मैराथन में इस बार पांच बार मुंबई मैराथन जीत कर अनोखा रिकार्ड बनाने वाली सुधा सिंह भी हिस्सा लेंगी। इंदिरा मैराथन के इतिहास में वह पहली बार दौड़ेंगी। उन्होंने अपनी इंट्री कन्फर्म करा ली है। महिला वर्ग में कई दिग्‍गज खिलाड़ी भी उनके सामने कठिन चुनौती देंगी। एथलेटिक्स फेडरेशन आफ इंडिया की टीम कल 16 नवंबर को प्रयागराज आएगी और इंदिरा मैराथन रूट का निरीक्षण करेगी। यूपी एथलेटिक्स एसोसिएशन की तकनीकी टीम निरीक्षण कर चुकी है।

इंदिरा मैराथन में दौड़ेंगी ओलंपियन सुधा सिंह : 37 वीं इंदिरा मैराथन में इस बार पांच बार मुंबई मैराथन जीत कर रिकार्ड बनाने वाली सुधा सिंह भी हिस्सा लेंगी। इंदिरा मैराथन के इतिहास में वह पहली बार दौड़ेंगी और उन्होंने अपनी इंट्री कन्फर्म करा ली है। रायबरेली के मार्डन कोच फैक्ट्री में कार्यरत सुधा सिंह को अर्जुन पुरस्कार, यश भारती और रानी लक्ष्मी बाई जैसे पुरस्कार मिले हैं। एशियाड में भी उनके नाम स्वर्ण पदक है।

इंदिरा मैराथन के महिला वर्ग में रोचक होगा मुकाबला : हालांकि सुधा सिंह के शामिल होने के बाद इस बार इंदिरा मैराथन के महिला वर्ग में कठिन चुनौती देखने को मिलेगी। इंदिरा मैराथन में उन्हें गुजरात की निरमाबेन भरतजी ठाकुर, महाराष्ट्र की आरती पाटिल और मीरजापुर की तामसी सिंह जैसी दिग्गज खिलाड़ियों की कड़ी चुनौती का सामना भी करना होगा।

एथलेटिक्‍स फेडरेशन आफ इंडिया की हरी झंडी जरूरी : इस बार 37 वीं इंदिरा मैराथन की तैयारियां जोरों पर है। मैराथन रूट का जायजा लेने के लिए बुधवार को एथलेटिक्स फेडरेशन आफ इंडिया की टीम आएगी। फेडरेशन की टेक्निकल टीम इंदिरा मैराथन के रूट का तकनीकी निरीक्षण करेगी। मैराथन होने के लिए फेडरेशन की हरी झंडी बहुत अनिवार्य है। अगर रूट पर खामियां पाई जाती हैं तो मैराथन के आयोजन पर भी संकट होगा। अभी मैराथन के कई स्थानों पर गड्ढे नहीं भरे जा सके हैं, जबकि रूट मार्किंग भी पूरी नहीं हुई है। ऐसे में फेडरेशन की टीम का निरीक्षण एक दिन बाद फिर से कराया जाना भी संभावित है।

यूपी एथलेटिक्‍स एसोसएिशन की टीम कर चुकी है निरीक्षण : एक दिन पहले ही यूपी एथलेटिक्स एसोसिएशन की तीन सदस्यी टीम ने रूट का निरीक्षण किया था और जिन स्थानों पर अभी खामियां थी उनकी रिपोर्ट बनाई थी। जिला प्रशासन को भी यह रूट पर मिलने वाले गड्ढे व समस्याओं से अवगत कराया गया है।

ऐतिहासिक आनंद भवन से शुरू होगी मैराथन : पूर्व प्रधानमंत्री स्‍वर्गीय इंदिरा गांधी की जन्‍मतिथि पर 19 नवंबर को प्रयागराज में इंदिरा मैराथन का आयोजन प्रत्‍येक वर्ष किया जाता है। इस बार भी तैयारी की जा रही है। इंदिरा मैराथन का शुभारंभ ऐतिहासिक आनंद भवन से होगा और समापन मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में होगा। यहीं पुरस्‍कार वितरण समारोह भी होगा।

chat bot
आपका साथी