कृषि को मिले उद्योग का दर्जा

जास, इलाहाबाद : भारतीय किसान यूनियन (भानु) की ओर से शनिवार को परेड मैदान में चिंतन शिविर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Jan 2018 09:33 PM (IST) Updated:Sat, 13 Jan 2018 09:33 PM (IST)
कृषि को मिले उद्योग का दर्जा
कृषि को मिले उद्योग का दर्जा

जास, इलाहाबाद : भारतीय किसान यूनियन (भानु) की ओर से शनिवार को परेड मैदान में चिंतन शिविर शुरू हुआ। इसमें वक्ताओं ने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। तीन दिवसीय इस शिविर में किसानों की दयनीय दशा को सुधारने की बात कही गई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि कृषि को उद्योग का दर्जा दिया जाए। कृषि आयोग का गठन कर उसमें किसानों को रखा जाए और किसान को अपने उत्पादों का दाम स्वयं तय करने का अधिकार दिया जाए। सरकार की गलत नीतियों के कारण देश का किसान कर्जदार हो गया और उसकी क्रय शक्ति दिनों दिन घटती जा रही है। किसानों के सभी प्रकार के कर्ज माफ किए जाएं, ताकि वह आत्महत्या न करे।

राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र प्रसाद शास्त्री ने कहा कि बढ़ा हुआ विद्युत मूल्य वापस लिया जाए। यदि किसानों की समस्याओं को का समाधान शीघ्र नहीं होता है तो वह उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष डा. बीके ंिसह, जिलाध्यक्ष प्रकाश चंद्र सिंह, वीरेंद्र पटेल, बजरंग बहादुर सिंह, अनिल मौर्य आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी