अलोपीबाग फ्लाई ओवर के निकट बस से कुचलकर युवक की मौत Prayagraj News

अलोपीबाग फ्लाई ओवर के निकट बस की टक्‍कर से एक युवक की मौत हो गई। बस लेकर चालक फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 07 Nov 2019 04:22 PM (IST) Updated:Thu, 07 Nov 2019 04:22 PM (IST)
अलोपीबाग फ्लाई ओवर के निकट बस से कुचलकर युवक की मौत Prayagraj News
अलोपीबाग फ्लाई ओवर के निकट बस से कुचलकर युवक की मौत Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। झूंसी थाना क्षेत्र के अलोपीबाग फ्लाई ओवर के निकट बस ने युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से जख्‍मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों के सहयोग से उसे लेकर अस्‍पताल पहुंची, जहां चिकित्‍सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर हादसे के बाद वाहन लेकर बस चालक फरार हो गया। उसका लोगों ने पीछा भी किया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

युवक झूँसी का रहने वाला था विजय निषाद

झूंसी निवासी विजय निषाद 19 गुरुवार की सुबह किसी कार्य से शहर आया था। बताते हैं कि वह बाइक से था। वापस जाते समय अलोपीबाग फ्लाई ओवर के निकट उसे पीछे से प्राइवेट बस ने टक्‍कर मारी। इससे वह गिर गया तो बस लेकर चालक भागने लगा। बस का पहिया युवक पर चढ़ गया जिससे वह गंभीर रूप से जख्‍मी हो गया। आसपास के लोग जब तक जुटते बस लेकर चालक फरार हो चुका था। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। हालांकि उसे बचाया नहीं जा सका। सूचना पर उसके स्‍वजन बिलखते हुए पहुंचे। मामले में अज्ञात बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

बोलेरो की टक्‍कर से बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से जख्‍मी

इसी क्रम में प्रतापगढ़ जनपद में अंतू थाना क्षेत्र के चौरा गांव के निकट बोलेरो ने बाइक में टक्‍कर मारी। हादसे में पिता-पुत्र जख्‍मी हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किशुनगंज में भर्ती कराया गया है। सुल्तानपुर जनपद के कमाइतापुर निवासी विपिन तिवारी 25 अपने पिता संतोष तिवारी प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र में  रहने वाले मामा के घर आया था। गुरुवार की सुबह वह बाइक से वापस लौट रहे थे। ढकवा जगदीशपुर हाईवे पर स्थित चौरा गांव के पास बोलेरो की टक्कर से हादसा हुआ। उधर हादसे के बाद अनियंत्रित होकर बोलेरो सड़क किनारे उतर गई। उसमें सवार लोग बच गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्‍जे में ले लिया।

chat bot
आपका साथी