कौशांबी में ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, गई जान, साथी गंभीर Prayagraj News

तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मारी। इससे दोनों गिर पड़े। ट्रक फूलचंद को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं बसंत लाल गंभीर रूप से घायल हो गया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 18 Mar 2020 12:38 PM (IST) Updated:Wed, 18 Mar 2020 12:38 PM (IST)
कौशांबी में ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, गई जान, साथी गंभीर Prayagraj News
कौशांबी में ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, गई जान, साथी गंभीर Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। कौशांबी जिले में मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय कस्बा स्थित पेट्रोल पंप के समीप बुधवार को हादसा हो गया। ट्रक से कुचलकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। लहूलुहान हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर हादसे के बाद वाहन छोड़कर चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव और ट्रक को कब्जे में ले लिया। फरार चालक की तलाश की जा रही है।

खरीदार कर दोनों बाइक से वापस ओसा स्थित घर लौट रहे थे

मंझनपुर के ओसा निवासी छत्रपाल खेती करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनका 20 वर्षीय बेटा फूलचंद बुधवार की सुबह बाइक से अपने साथी बसंत लाल के साथ मंझनपुर बाजार खरीदारी करने आया था। छत्रपाल की मानें तो खरीदारी कर दोनों वापस घर लौट रहे थे। अभी वह पेट्रोल पंप के समीप ही पहुंचे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मारी। इससे फूलचंद व बसंत लाल सड़क पर जा गिरे। ट्रक फूलचंद को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं बसंत लाल गंभीर रूप से घायल हो गया।

वाहन छोड़कर चालक फरार

हादसे के बाद आसपास के लोग वहां पहुंचे। लहूलुहान हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतक की शिनाख्त कराई और परिवार वालों को जानकारी दी। स्वजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने फूलचंद के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। हालांकि फरार ट्रक चालक की पुलिस तलाश कर रही है।

chat bot
आपका साथी