Lockdown 3.0 में प्रयागराज-मीरजापुर हाईवे पर हादसा, मैजिक पलटी, तीन की मौत व सात जख्मी Prayagraj News

सोनभद्र के ओबरा में शादी समारोह में गया परिवार लॉकडाउन से वहीं फंस गया था। उनके सब्र का बांध टूट गया मैजिक वाहन से वापस अपने घर लौट रहे थे। रास्‍ते सड़क हादसे का शिकार हो गए।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 17 May 2020 07:09 PM (IST) Updated:Sun, 17 May 2020 07:19 PM (IST)
Lockdown 3.0 में प्रयागराज-मीरजापुर हाईवे पर हादसा, मैजिक पलटी, तीन की मौत व सात जख्मी Prayagraj News
Lockdown 3.0 में प्रयागराज-मीरजापुर हाईवे पर हादसा, मैजिक पलटी, तीन की मौत व सात जख्मी Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। शादी समारोह से शामिल होने सोनभद्र गया कीडगंज का परिवार लॉकडाउन में फंस गया था। लॉकडाउन-एक, दो और फिर लॉकडाउन तीन भी लग गया। लॉकडाउन तीन भी समाप्‍त होने जा रहा था। ऐसे में परिवार के लोगों के सब्र का बांध टूट गया और वह मैजिक वाहन से शनिवार की रात वापस शहर स्थित अपने घर लौट रहे थे। हालांकि कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। वह लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए।

मैजिक वाहन के सड़क किनारे गड्ढे में पलटने से हुआ हादसा

हादसा प्रयागराज-मीरजापुर हाईवे पर हादसा हुआ। मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि सात जख्मी हुए। राहगीरों व ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को शहर के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शवों को कब्जे में ले लिया।

रिश्तेदार के घर शादी समारोह में गए थे, लॉकडाउन में फंसे

20 मार्च को शहर के कीडगंज निवासी अरमान उल्ला अपने परिवार के करीब एक दर्जन सदस्यों के साथ सोनभद्र जिले के ओबरा में रहने वाले रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने गए थे। 23 मार्च को शादी सम्पन्न होने के बाद कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लॉकडाउन घोषित कर दिया गया। इससे अरमान उल्ला परिवार सहित वहीं रुक गए थे।

मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिरकर पलट गई

काफी दिनों तक लॉकडाउन खुलने का इंतजार करने के बाद 16 मई की रात में एक मैजिक वाहन से अरमान उल्ला अपने  परिवार सहित वापस लौट रहे थे। मैजिक मीरजापुर से प्रयागराज होकर गुजरने वाले हाईवे पर करछना थाना क्षेत्र के रिपोर्टिंग पुलिस चौकी भीरपुर स्थित बरम की पुलिया के पास रात करीब एक बजे पहुंची। इसी दौरान मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिरकर पलट गई। मैजिक सवार लोगों की चीख-पुकार सुनकर हाईवे से गुजर रहे वाहन चालक और आसपास रहने वाले ग्रामीण वहां पहुंचे।

एसआरएन अस्‍पताल में घायलों को कराया गया भर्ती

ग्रामीणों ने अंधेरे में बचाव कार्य शुरू करते हुए पुलिस को सूचित किया। वहां पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किसी प्रकार मैजिक सवार लोगों को बाहर निकाला। घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां अरमान उल्ला 50, रजिया 52, शेर अली उर्फ शेरू 18 को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायलों में इसराइल, मोना, आमना, आतिम, ताशीर, सिकंदर एवं शफीरा गंभीर रूप से जख्मी अवस्था में एसआरएन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

मैजिक चालक फरार, ढूंढ रही पुलिस

उधर हादसे के बाद मैजिक चालक मौके से फरार हो गया। घटना रात्रि में होंने की वजह से पुलिस को भी जानकारी होने और पहुंचने में देर लगी। फिलहाल पुलिस ने आरोपित चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसकी पुलिस तलाश कर रही है।

chat bot
आपका साथी