फूलों की होली खेलेंगे किन्नर संन्यासी, संत और महात्मा जुटेंगे

किन्‍नर अखाड़ा की ओर से पहली बार होली मिलन का आयोजन होगा। इसमें किन्‍नर संन्‍यासियों के साथ ही अन्‍य गणमान्‍य लोग फूलों की होली खेलेंगे और समाज में एकता का संदेश फैलाएंगे।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 14 Mar 2019 07:22 PM (IST) Updated:Fri, 15 Mar 2019 10:47 AM (IST)
फूलों की होली खेलेंगे किन्नर संन्यासी, संत और महात्मा जुटेंगे
फूलों की होली खेलेंगे किन्नर संन्यासी, संत और महात्मा जुटेंगे

प्रयागराज : प्रेम, एकता और सौहार्द के पर्व होली पर किन्नर संन्यासी प्रयाग में फूलों की होली खेलेंगे। किन्नर अखाड़ा प्रयाग में पहली बार होली मिलन का आयोजन कर रहा है। इसमें संत-महात्माओं के साथ समाज के विशिष्टजन भी शामिल होंगे। वह एक-दूसरे पर टेसू के रंग, गुलाब, गेंदा की पंखुडिय़ां उठाकर होली की खुशियां मनाएंगे।

देंगे प्रेम व एकता का संदेश

यूं तो होली का त्योहार सभी के लिए उत्साह और उल्लास लिए होता है। रंगों में सराबोर होने का सभी को मन करता है। बात खास तब मन जाती है जब कोई विशिष्ट इसे मनाता है। कुछ ऐसा ही किन्नर अखाड़ा भी इस बार ऐसा ही कर रहा है। इसमें किन्नर संन्यासियों के साथ अन्य विशिष्टजन शामिल होंगे। इस आयोजन के जरिए लोगों में आपसी प्रेम और सौहार्द को बढ़ाने का संदेशा दिया जाएगा।

जीआइसी मैदान में 23 मार्च को खेली जाएगी होली

किन्नर अखाड़ा के सतपुत्र आचार्य अनुराग शुक्ल ने बताया कि जीआइसी के मैदान में 23 मार्च को दिन में तीन बजे से होली खेली जाएगी। इसमें किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी, महामंडलेश्वर भवानी, डॉ. योगेश्वरी, मयूरी, वित्त मंत्री महंत कामिनी, श्रीमहंत कमल, पवित्रा के साथ ही  अखाड़ा के सैकड़ों संत एवं पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

16 को निकलेगी मुगदर बारात

होली के अवसर पर धकाधक संस्थान की ओर से 16 मार्च को धकाधक हास्य कवि सम्मेलन व 1.51 हजार इनामी मुगदर बारात निकाली जाएगी। कार्यक्रम के संयोजक तीर्थराज पांडेय ने मुगदर बारात के मद्देनजर बुलौवा भेजना शुरू कर दिया है। सर्वप्रथम भगवान वेणी माधव मंदिर, संकटमोचन मंदिर को निमंत्रण दिया गया।

chat bot
आपका साथी