दिग्गजों के बूथ भी वोटिंग में रह गए पीछे

दिग्गज नेताओं के बूथ भी वोटिंग में पीछे रह गए। शहर में कई बड़े नेता रहते हैं। इसके बाद भी इनके ही बूथ पर मतदान का प्रतिशत काफी कम रहा।

By Edited By: Publish:Sat, 18 May 2019 06:59 AM (IST) Updated:Sat, 18 May 2019 10:48 AM (IST)
दिग्गजों के बूथ भी वोटिंग में रह गए पीछे
दिग्गजों के बूथ भी वोटिंग में रह गए पीछे
प्रयागराज, जेएनएन। मतदाता सूची में गड़बड़ी ने दिग्गजों के बूथों पर भी मतदान प्रतिशत प्रभावित कर दिया। मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के बूथों पर भी 50 फीसद से कम मतदान हुआ है। उधर, शहर के कई मतदान केंद्रों पर 40 फीसद तो ग्रामीण क्षेत्र के कई केंद्रों पर 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ।
 जिले के दोनों लोकसभा क्षेत्रों इलाहाबाद और फूलपुर में कई दिग्गज रहते हैं। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्त नंदी समेत कई सांसद और विधायक रहते हैं। इस बार चुनाव में मतदाता सूची में भी भारी पैमाने पर गड़बड़ी के कारण मतदान प्रतिशत काफी कम रहा। अलबत्ता ग्रामीण क्षेत्र में करछना के आठ, मेजा के तीन, कोरांव के 12, बारा के तीन, फूलपुर के छह और सोरांव के 14 बूथों पर साठ फीसद के करीब मतदान प्रतिशत रहा।
 शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के नौ, दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के सात और पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के चार बूथों पर चालीस फीसद के करीब ही मतदान हो सका। दूसरी ओर महिलाओं ने कई विधानसभा क्षेत्रों में बढ़-चढ़ कर मतदान में हिस्सा लिया। फाफामऊ, सोरांव व मेजा में तो मतदान में महिलाएं आगे निकल गईं। इसके अलावा भदोही (आंशिक) लोकसभा क्षेत्र की हंडिया और प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्रों में भी महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा रहा।
 मेजा विधानसभा क्षेत्र में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने वोटिंग की। यहां 54.08 प्रतिशत महिलाओं के मत पड़े जबकि पुरुषों के 52.17 फीसद वोट पड़े। करछना में पुरुषों का 56.21 व महिलाओं का 53.06, इलाहाबाद दक्षिणी में 42.65 पुरुषों का तथा 37.37 फीसद महिलाओं का वोट पड़ा। बारा में 57.49 पुरुषों के तथा 56.31 महिलाओं के वोट पड़े। इसी तरह कोरांव में 56.30 पुरुषों के और 56.13 प्रतिशत महिलाओं वोट पड़े।
 इलाहाबाद संसदीय सीट पर महिलाओं के 50.82 व पुरुषों के 52.55 फीसद वोट पड़े। इसी तरह फूलपुर लोकसभा सीट के सोरांव में 373564 कुल मत हैं। यहां महिलाओं का मत प्रतिशत 54.03 तथा पुरुषों का 56.01 प्रतिशत मत पड़ा। फूलपुर में पुरुषों का 55.86 तथा महिलाओं का 55.42, इलाहाबाद पश्चिम से पुरुषों का 44.89 और महिलाओं का 39.36 फीसद मत पड़ा। इलाहाबाद उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में पुरुषों के 39.72 तथा महिलाओं के 38.08 फीसद मत पड़े।
 फाफामऊ में पुरुषों का 52.55 तथा महिलाओं का 53.59 प्रतिशत वोट पड़ा। भदोही लोकसभा (आंशिक) के हंडिया पुरुषों का 48.56 तथा महिलाओं का 54 और प्रतापपुर में पुरुषों का 49.56 व महिलाओं का 55.41 फीसद पड़ा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी