NCR के जीएम ने झांसी मंडल में व्यवस्था परखी, स्मोक एंड फायर डिटेक्शन डिवाइस की कार्यशैली भी जानी

एनसीआर के जीएम विनय कुमार त्रिपाठी ने शुक्रवार को झांसी मंडल का दौरा किया। उन्होंने रेलवे की गुणवत्ता समेत अन्य संरक्षा विषय की भी समीक्षा की। कोचों में लगाए गए स्मोक एंड फायर डिटेक्शन डिवाइस की कार्यशैली समझी।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Sat, 20 Feb 2021 04:30 PM (IST) Updated:Sat, 20 Feb 2021 04:30 PM (IST)
NCR के जीएम ने झांसी मंडल में व्यवस्था परखी,  स्मोक एंड फायर डिटेक्शन डिवाइस की कार्यशैली भी जानी
अब धुंआ उठने या आग लगने पर ऑटोमैटिक ब्रेक लगेगा और ट्रेन खड़ी हो जाएगी।

प्रयागराज, जेएनएन। एनसीआर के जीएम विनय कुमार त्रिपाठी ने शुक्रवार को झांसी मंडल का दौरा किया। उन्होंने रेलवे की गुणवत्ता समेत अन्य संरक्षा विषय की भी समीक्षा की। कोचों में लगाए गए स्मोक एंड फायर डिटेक्शन डिवाइस की कार्यशैली समझी। बताया जा रहा है कि अब धुंआ उठने या आग लगने पर ऑटोमैटिक ब्रेक लगेगा और ट्रेन खड़ी हो जाएगी।


नए नियंत्रण कार्यालय भवन का शिलान्यास  

एनसीआर के जीएम विनय कुमार त्रिपाठी ने ग्वालियर स्टेशन के निरीक्षण के दौरान यांत्रिक विभाग के आधुनिक टूल्स, गैजेट समेत विभिन्न वर्किंग मॉडल जिनमें अलार्म चैन पुलिंग व कोचों में असेंबल किए गए स्मोक एंड फायर डिटेक्शन डिवाइस का अवलोकन किया। इसके अलावा व्हील चेंजिंग और वैगन डोर क्लोजिंग डिवाइस के बारे में जाना। फिर झांसी स्टेशन पहुंचकर उन्होंने वीआइपी कक्ष में पत्रकारों से वार्ता की। इसके बाद महाप्रबंधक ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में नए नियंत्रण कार्यालय भवन का शिलान्यास किया।

 कर्मचारियों से पूछा क्या है समस्याएं

महाप्रबंधक ने कर्मचारियों से समस्याओं के बारे पूछा। उनके दायित्वों के विषय में उनके ज्ञान को जांचा। उन्होंने स्टॉफ के वेलफेयर के संबंध में जानकारी प्राप्त की और खंड के संबंधित अधिकारियों को खंड में कार्य कर रहे कर्मचारियों के वेलफेयर पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। महाप्रबंधक ने ग्वालियर जंक्शन और झांसी जंक्शन पर किए गए कार्यों की सराहना की। मंडल के अधिकारियों द्वारा किए गए प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्वालियर स्टेशन विकास के चरण में है और बहुत से विकास और यात्री सुविधाओं के कार्य निकट भविष्य में पूरे कर लिए  जाएंगे। झांसी स्टेशन पर जनप्रतिनिधियों ने महाप्रबंधक से मुलाकात की। अपनी मांगों का ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान झांसी के डीआरएम संदीप माथुर समेत एनसीआर के प्रमुख विभागाध्यक्ष भी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी