युवा ही बदल सकता है दशा और दिशा : रत्ना सिंह

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें पूर्व सांसद रत्‍ना सिंह ने कहा कि युवा बहुत बड़ी शक्ति हैं। वह देश में क्रांतिकारी परिवर्तन ला सकते हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 21 Jan 2019 04:56 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jan 2019 04:56 PM (IST)
युवा ही बदल सकता है दशा और दिशा : रत्ना सिंह
युवा ही बदल सकता है दशा और दिशा : रत्ना सिंह

प्रयागराज : प्रतापगढ़ जनपद की पूर्व सांसद रत्ना सिंह ने कहा कि यूथ कांग्रेस पार्टी की रीढ़ हैं। देश में 70 प्रतिशत युवा मतदाता हैं और वह किसी भी चुनाव की दशा एवं दिशा बदल सकते हैं। वह संसदीय कार्यालय पर आयोजित यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में मुख्य बतौर अतिथि बोल रहीं थीं।

 उन्होंने कहा कि आज देश में क्रांतिकारी परिवर्तन एवं सामाजिक सरोकार सिर्फ युवाओं के आगे बढ़कर जिम्मेदारियों को संभालने से ही पूरा हो सकता है। कांग्रेस ने युवाओं को मताधिकार प्रदान कर पहले ही यह दूरदर्शिता साबित कर दी है कि भारत का नेतृत्व युवाओं की सोच एवं समर्पण में ही निहित है। कहा कि मोदी सरकार ने रोजगार के क्षेत्र में सिर्फ भाषण देकर युवाओं के साथ धोखा किया है।

 अध्यक्षता करते हुए यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि यूथ कांग्रेस ने सदैव युवा भारत के एजेंडे को प्राथमिकता दी है। विशिष्ट अतिथि कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नरङ्क्षसह प्रकाश ने कहा कि युवा कार्यकर्ता सोनिया और राहुल के नेतृत्व में समर्थन के लिए संकल्प लें। इस मौके पर इरफान अली, संतोष ङ्क्षसह, नागेंद्र पांडेय, नीरज अग्रहरि, सुधीर तिवारी, अमित दुबे, मुजम्मिल हुसैन, ओपी पाल, प्रवीण पांडेय आदि रहे।

पूर्व मंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक रघुराज प्रताप ङ्क्षसह ने रविवार को अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनीं और अफसरों को निस्तारण करने का निर्देश दिया। कुछ मामूली विवाद को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। कौशांबी, फतेहपुर, जौनपुर, बलिया, रायबरेली, सुल्तानपुर से आए  समर्थकों का भी हालचाल जाना। बाबागंज विधायक विनोद सरोज, कोआपरेटिव अध्यक्ष डा. केएन ओझा, जिपं अध्यक्ष उमा शंकर यादव समेत ब्लाक प्रमुख, प्रधान, बीडीसी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी