सपा संरक्षक Mulayam Singh Yadav की लंबी आयु के लिए प्रयागराज में पदाधिकारियों ने किया हवन-पूजन

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की लंबी उम्र की कामना प्रयागराज में की गई। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक केपी ट्रस्ट के पूर्व उपाध्यक्ष एवं सपा के वरिष्ठ नेता अजय श्रीवास्तव की अगुवाई में पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं ने शीघ्र स्‍वास्‍थ्‍य लाभ की कामना की।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Wed, 05 Oct 2022 09:59 PM (IST) Updated:Wed, 05 Oct 2022 09:59 PM (IST)
सपा संरक्षक Mulayam Singh Yadav की लंबी आयु के लिए प्रयागराज में पदाधिकारियों ने किया हवन-पूजन
समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं संरक्षक मुलायम सिंह यादव के स्‍वास्‍थ्‍य लाभ के लिए प्रयागराज के सपाइयों ने हवन किया।

प्रयागराज, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के शीघ्र स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना को लेकर प्रयागराज में हवन किया गया। बुधवार को शहर के टैगोर टाउन मोहल्ले में स्थित समाजवादी डिजिटल रूम में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हवन-पूजन कर स्‍वास्‍थ्‍य लाभ की ईश्‍वर से कामना की।

सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने लंबी आयु की कामना की : उल्‍लेखनीय है कि मुलायम सिंह यादव की तबीयत इन दिनों खराब है। उनके शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की कामना जगह-जगह की जा रही है। इसी क्रम में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक, केपी ट्रस्ट के पूर्व उपाध्यक्ष एवं सपा के वरिष्ठ नेता अजय श्रीवास्तव की अगुवाई में पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सपा संरक्षक की लंबी उम्र की कामना की गई।

मुलायम सिंह यादव के कार्यों पर चर्चा की गई : इस मौके पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को समाजवाद का पुरोधा एवं समाज के पिछड़े, अल्पसंख्यक वर्ग, शोषितों, कमजोर वर्गों, किसानों, नौजवानों सहित आम आवाम के लिए संघर्ष करने वाला नेता बताया गया। साथ ही उनके मुख्यमंत्रित्व काल एवं देश के रक्षा मंत्री रहते हुए लिए गए ऐतिहासिक फैसलों की चर्चा की गई।

इन्‍होंने मुलायम सिंह यादव के शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की कामना की : इस मौके पर अवधेश आनंद, दान बहादुर मधुर, प्रदेश सचिव सचिन श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव,गौरव खरे, रंगजी श्रीवास्तव, सुरेश श्रीवास्तव, मनोज निगम, शिव बाबू मौर्य, राज कुमार शर्मा आदि ने ईश्‍वर से मुलायम सिंह यादव के शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की कामना की।

chat bot
आपका साथी