जानें सर्दियों में प्रयागराज से फ्लाइटों के उड़ान का बदला शेड्यूल Prayagraj News

अब बदले शेड्यूल पर प्रयागराज से फ्लाइटों की उड़ान होगी । ऐसा सर्दियों के मौसम को देखते हुए किया गया है। दीपावली के दिन से नया समय लागू कर दिया गया है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 28 Oct 2019 10:57 AM (IST) Updated:Mon, 28 Oct 2019 02:40 PM (IST)
जानें सर्दियों में प्रयागराज से फ्लाइटों के उड़ान का बदला शेड्यूल Prayagraj News
जानें सर्दियों में प्रयागराज से फ्लाइटों के उड़ान का बदला शेड्यूल Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। सर्दी का मौसम शुरू होते ही प्रयागराज से दूसरे शहरों को जाने वाली फ्लाइट का समय बदल दिया गया है। उड़ान का यह समय दीपावली के दिन से ही शुरू हो गया है। यह शेड्यूल अगले साल मार्च तक लागू रहेगा। नए शेड्यूल की जानकारी यात्रियों को मैसेज के माध्यम से दी गई है। वहीं आगे की बुकिंग नए समय के अनुसार हो रही है।

एयर इंडिया और इंडिगो ने फ्लाइट का बदला समय

प्रयागराज से एयर इंडिया की एक फ्लाइट दिल्ली के लिए है। अब वह अपने निर्धारित पांच बजे के बजाय 3:15 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। इसके अलावा इंडिगो की पांच फ्लाइट पांच शहरों के लिए चल रही है। पहली फ्लाइट रायपुर के लिए है। वह पूर्व निर्धारित समय से 20 मिनट पहले जाएगी। इसके बाद दोपहर 12:50 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मुंबई जाने वाली फ्लाइट 20 मिनट पहले 1:40 बजे रवाना होगी। इसके तुरंत बाद कोलकाता जाने वाली फ्लाइट 2:05 बजे जाएगी। शाम को बंगलुरू जाने वाली फ्लाइट भी अब 15 मिनट पहले 4:25 बजे उड़ान भरेगी।

दीपावली त्योहार के बाद होगी लौटने की भीड़

दीपावली का त्योहार मनाने के बाद मंगलवार से लौटने वालों की भीड़ बढ़ जाएगी। इसका असर फ्लाइट पर दिखने लगा है। फ्लाइट का किराया 29 और 30 को सामान्य दिनों से दोगुना है। इस दौरान दिल्ली, मुंबई और कोलकाता का किराया 10 हजार रुपये से अधिक पहुंच गया है।

भीड़ बढ़ते के साथ ही बढ़ जाता है किराया

फ्लाइट में फ्लैक्सी फेयर लागू होता है। इसमें हर बार 10 फीसद सीट बुक होने पर 10 फीसद किराया बढ़ जाता है। जिस तेजी से बुकिंग होती है, उस तेजी से किराया भी बढ़ता जाता है। दीपावली पर लौटने के लिए जिन लोगों ने पहले टिकट करा लिया है, उन्हें सस्ते में सीट मिल गई। अब बाद में टिकट बुक कराने वालों को ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है। वैसे आखिरी समय में सीट खाली रहने पर टिकट सस्ता भी कर दिया जाता है।

शहर को जाने वाली फ्लाइट             पूर्व में                अब (प्रस्थान का समय)

रायपुर                                    सुबह 10:05 बजे                सुबह 9:45 बजे

दिल्ली                                    दोपहर 12:50 बजे              दोपहर 12:50 बजे

मुंबई                                      दोपहर 2:00 बजे                दोपहर 1:40 बजे

कोलकाता                               दोपहर 2:10                       दोपहर 2:05 बजे

बेंगलूरु                                   शाम 4:40                          शाम 4:25

दिल्ली                                    शाम 5:00                           दोपहर 3:15 बजे

chat bot
आपका साथी