सूबे में बनाए जाएंगे साढ़े पांच लाख आवास, प्रतापगढ़ में दो तालाब बनेंगे पक्षी विहार

उन्होंने दाउदपुर तालाब व इटवा तालाब के सुंदरीकरण व संरक्षण में लेकर डीसी मनरेगा से कहा कि इसे तैयार कराएं। दाउदपुर तालाब को पक्षी बिहार के रूप में विकसित किया जाए। मंत्री ने कोविड-19 की रोकथाम व उपचार के कार्यो की भी समीक्षा की।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 04 Oct 2020 09:18 PM (IST) Updated:Sun, 04 Oct 2020 09:18 PM (IST)
सूबे में बनाए जाएंगे साढ़े पांच लाख आवास, प्रतापगढ़ में दो तालाब बनेंगे पक्षी विहार
ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती ने डीएम के कैंप कार्यालय पर योजनाओं की समीक्षा की।

प्रतापगढ़, जेएनएन। सूबे में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत छूटे हुए लाभार्थियों को आवास प्लस योजना से जोड़ा जाएगा। उनको आवास उपलब्ध कराया जाएगा। जनपद का कोई भी पात्र लाभार्थी आवास से वंचित न रहे, यह प्रशासन देखे। आवास प्लस योजना में प्रदेश में 5.50 लाख घर बनाए जाएंगे।

समीक्षा बैठक में दी जानकारी

यह बात प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती ने कही। वह रविवार को डीएम के कैंप कार्यालय पर जिले के अफसरों के साथ बैठक में बोल रहे थे। योजनाओं की समीक्षा भी उन्होंने की। उन्होंने पट्टी सीमा विस्तार के बारे में उपजिलाधिकारी पट्टी को निर्देश दिए। जिलाधिकारी डॉ. रूपेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार पांडेय, एडीएम शत्रोहन वैश्य, सीआरओ इंद्र भूषण वर्मा से कहा कि शासन की मंशा के अनुसार पारदर्शिता से कार्य करें। मंत्री ने विधानसभा पट्टी के अंतर्गत प्रस्तावित नवीन नगर पंचायत सैफाबाद, उड़ैयाडीह, रामगंज व ढकवा के बारे में पूछा।

दाउदपुर और इटवा तालाब का होगा विकास

नगर पंचायत रामगंज एवं ढकवा का प्रस्ताव चले जाने, रूर विकास के बारे में शासन को प्रस्ताव भेजने, उसके नाम जमीन आवंटित करने की जानकारी दी गई। उन्होंने दाउदपुर तालाब व इटवा तालाब के सुंदरीकरण व संरक्षण में लेकर डीसी मनरेगा से कहा कि इसे तैयार कराएं। दाउदपुर तालाब को पक्षी बिहार के रूप में विकसित किया जाए। मंत्री ने कोविड-19 की रोकथाम व उपचार के कार्यो की भी समीक्षा की।

जनता से भी मिले मंत्री

कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने रविवार को बाबाबेलखर नाथ धाम ब्लाक पर आयोजित जनता दर्शन में जनसमस्याएं सुनीं। लगभग साढ़े बारह बजे पहुंचे मंत्री ने सबसे पहले ब्लाक प्रांगण में नवनिर्मित सभागार का निरीक्षण किया। मंत्री ने उपस्थित एसडीएम पट्टी डीपी सिंह, एसओ कंधई तुषार त्यागी, एडीओ पंचायत प्यारे लाल सरोज, बीडीओ साक्षी गोपाल दूबे को तत्काल निस्तारण का निर्देश दिया। विक्रम प्रताप सिंह, पूर्व प्रमुख कमलाकांत यादव, ब्लाक प्रमुख पट्टी राकेश कुमार सिंह, ग्राम प्रधान अवधेश मिश्रा, रमेश पाल, संजय पांडेय, महेंद्र शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी