रंगदारी नहीं देने पर एलआइसी एजेंट पर की गई फायरिंग

कर्नलगंज सीओ आलोक मिश्रा ने बताया कि शिव मिलन यादव शातिर अपराधी है। वह कई लोगों से रंगदारी वसूल चुका है। रंगदारी नहीं देने पर एक ठेकेदार को भी गोली मारी थी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 06:55 AM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 06:55 AM (IST)
रंगदारी नहीं देने पर एलआइसी एजेंट पर की गई फायरिंग
रंगदारी नहीं देने पर एलआइसी एजेंट पर की गई फायरिंग

प्रयागराज : रंगदारी नहीं देने पर एलआइसी एजेंट कमल किशोर पर फाय¨रग करने व धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर शिवकुटी पुलिस ने शिव मिलन यादव उर्फ डी बाबू, शिवशंकर यादव उर्फ भैया और उदय यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।

शंकर घाट तेलियरगंज निवासी कमल किशोर जीवन बीमा अभिकर्ता (एलआइसी) हैं। उनकी पत्‍‌नी शिक्षिका हैं। आरोप है कि सोमवार को वह अपने मकान की साफ-सफाई करवा रहे थे। तभी शिव मिलन अपने साथियों के साथ आया और पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। विरोध पर गाली-गलौज करते हुए उसने तमंचे से फायर कर दिया। गोली नहीं लगी तो उन्होंने शोर मचाया।

इस पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने थाने पर लिखित शिकायत दी। इस बारे में कर्नलगंज सीओ आलोक मिश्रा ने बताया कि शिव मिलन यादव शातिर अपराधी है। वह कई लोगों से रंगदारी वसूल चुका है। रंगदारी नहीं देने पर एक ठेकेदार को भी गोली मारी थी, जिस मामले में उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। सीओ का कहना है कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मुट्ठीगंज में सरेराह युवक को पीटा :

गऊघाट निवासी रामकृष्ण और उसके साथी सद्दाम की हमलावरों ने पिटाई कर दी। विरोध पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित ने लक्ष्मण तिवारी और कृष्णा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। मुकदमा लिखकर जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी