किसान ध्यान दें, धान की खरीद आज से शुरू, दलालों व आढ़तियों का नहीं होगा हस्तक्षेप Prayagraj News

किसानों के लिए अच्छी खबर है। आज यानी शुक्रवार से क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू होगी। डीएम ने अधिकारियों को सख्‍त निर्देश दिया है कि किसानों का उत्पीडऩ नहीं होना चाहिए।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 01 Nov 2019 08:42 AM (IST) Updated:Fri, 01 Nov 2019 01:43 PM (IST)
किसान ध्यान दें, धान की खरीद आज से शुरू, दलालों व आढ़तियों का नहीं होगा हस्तक्षेप Prayagraj News
किसान ध्यान दें, धान की खरीद आज से शुरू, दलालों व आढ़तियों का नहीं होगा हस्तक्षेप Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। किसान भाइयों को इस बार धान की बिक्री करने के लिए क्रय केंद्रों पर परेशान नहीं होना पड़ेगा। उन्हें दलालों और आढ़तियों से भी मुसीबत नहीं  झेलनी पड़ेगी। इसके लिए शासन की ओर से सख्त आदेश दिया गया है। इस संबंध में डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा है कि किसानों का किसी भी प्रकार से उत्पीडऩ नहीं होना चाहिए। क्रय केंद्रों पर पोस्टर या बैनर के माध्यम से डिटेल मेें जानकारी दी जानी चाहिए।

धान खरीद व्यवस्था की समीक्षा बैठक में डीएम ने अधिकारियों को चेताया

जिले में धान खरीद के लिए क्रय केंद्रों का संचालन एक नवंबर से शुरू होगा। संगम सभागार में धान खरीद व्यवस्था की समीक्षा बैठक में डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने स्पष्ट किया कि किसानों का किसी भी प्रकार से उत्पीडऩ नहीं होना चाहिए। क्रय केंद्रों पर पोस्टर या बैनर के माध्यम से डिटेल मेें जानकारी दी जानी चाहिए। सभी 106 केंद्रों पर रजिस्टर रखे जाएं। खरीद को लेकर कहीं से शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।

100 कुंतल तक खरीद पर सत्यापन नहीं, केंद्र सुबह नौ से शाम पांच बजे तक खुलेंगे

डीएम ने कहा कि धान की 100 कुंतल तक खरीद पर सत्यापन नहीं होगा। उससे अधिक की खरीद पर सत्यापन की आवश्यकता होगी। आरटीजीएस के माध्यम से सभी क्रय एजेंसियों द्वारा धान के मूल्य का भुगतान ऑनलाइन तरीके से 72 घंटे में हो जाए। सुनिश्चित किया जाए कि अधिकतम सात दिनों में भुगतान अवश्य कर दिया जाए। तहसील स्तर पर एसडीएम को नोडल अधिकारी बनाया गया है। क्रय केंद्रों के खुलने का समय सुबह नौ से शाम पांच बजे तक होगा। डीएम ने कहा कि खेतों में पुआल नहीं जलाया जाएगा। उसे गौवंश आश्रय में दे सकते हैं।

chat bot
आपका साथी