दीपावली पर कान्हा उपवन में प्रवेश करेंगे बेसहारा जानवर Prayagraj News

जानवरों को रखने के लिए 10 शेड बनने हैं। उसमें से चार शेड दीपावली से पहले तैयार हो जाएंगे। जानवरों के लिए पानी की व्यवस्था को दो ट्यूबवेल लग चुके हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 16 Oct 2019 07:14 PM (IST) Updated:Wed, 16 Oct 2019 07:14 PM (IST)
दीपावली पर कान्हा उपवन में प्रवेश करेंगे बेसहारा जानवर Prayagraj News
दीपावली पर कान्हा उपवन में प्रवेश करेंगे बेसहारा जानवर Prayagraj News

प्रयागराज,जेएनएन : शहर के बेसहारा जानवरों को आश्रय स्थल में रखने के लिए बारा तहसील के शंकरगढ़ के जनवा गांव में कान्हा उपवन बन रहा है। दीपावली तक यहां पर चार शेड तैयार हो जाएंगे। इसके बाद कान्हा उपवन में बेसहारा जानवरों को रखने और उनकी देखभाल शुरू हो जाएगी। नगर निगम 9.32 करोड़ की लागत से कान्हा उपवन बनवा रहा है।

बेसहारा जानवरों को रखने के लिए शहर में अभी छह कांजी हाउस चल रहे हैं। यहां पर 200 पशुओं को रखने की व्यवस्था है, लेकिन शहर में बेसहारा पशुओं की संख्या अधिक है। इसलिए बारा तहसील में कान्हा उपवन बनवाया जा रहा है। जानवरों को रखने के लिए 10 शेड बनने हैं। उसमें से चार शेड दीपावली से पहले तैयार हो जाएंगे। जानवरों के लिए पानी की व्यवस्था को दो ट्यूबवेल लग चुके हैं। चारा रखने और जानवरों की देखभाल करने वाले कर्मचारियों के रहने के लिए अस्थाई व्यवस्था हो गई है। धीरे-धीरे इसकी स्थाई व्यवस्था की जाएगी। इसमें एक अस्पताल भी बनाया जाएगा। नगर निगम के मुख्य अभियंता सतीश कुमार का कहना है कि कान्हा उपवन का संचालन दीपावली तक शुरू होने की संभावना है। स्थाई निर्माण चल रहा है। जल्द ही कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी !

खास बातें:

-6.06 हेक्टेयर भूमि पर बन रहा कान्हा उपवन

-9.32 करोड़ की लागत से हो रहा तैयार

-11 गुना 38 11 मीटर चौड़ा रहेगा एक शेड

-500 बेसहारा जानवरों को रखने की रहेगी व्यवस्था

chat bot
आपका साथी