उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- किसान आंदोलन के नाम पर देश के खिलाफ रची जा रही साजिश

डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य ने फेसबुक लाइव होकर लोगों से अपील की। कहा कि पहली बार फेसबुक लाइव हो रहा हूं। इसकी जरूरत आज की परिस्थितियों की वजह से पड़ी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान आंदोलन के नाम पर देश विरोधी ताकते सक्रिय हो रही हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 05 Feb 2021 09:02 AM (IST) Updated:Fri, 05 Feb 2021 09:02 AM (IST)
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- किसान आंदोलन के नाम पर देश के खिलाफ रची जा रही साजिश
यूपी के डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किसान आंदोलन को विपक्षी दलों की साजिश बताया।

प्रयागराज, जेएनएन। किसान आंदोलन के नाम पर देश के खिलाफ, प्रधानमंत्री के खिलाफ, राष्ट्रवादियों के खिलाफ साजिश रची जा रही है। जो आंदोलन चल रहा है, इससे न किसान का भला न देश का भला न किसी अन्य देशवासी का भला होगा। जिन लोगों को देश व प्रदेश की जनता ने नकार दिया है, सत्ता से बेदखल कर दिया है, वही आज साजिश रच रहे हैं। यह कहना है उत्‍तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का।

डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य ने फेसबुक लाइव होकर लोगों से अपील की। कहा कि पहली बार फेसबुक लाइव हो रहा  हूं। इसकी जरूरत आज की परिस्थितियों की वजह से पड़ी। करीब 25 मिनट के फेसबुक लाइव के दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान आंदोलन के नाम पर देश विरोधी ताकते सक्रिय हो रही हैं। वह अराजकता फैला रही हैं। राष्ट्रीय ध्वज का अपमान कर रही हैं। तमाम लोग जो बयानबाजी कर रहे हैं उनका उद्देश्य देश हित या किसान हित नहीं, वह अपनी कुर्सी के लिए परेशान हैं। इन्हीं की आड़ में देश विरोधी ताकतें सक्रिय हैं। यहां तक कि देश के बाहर से भी टीका टिप्पणी हो रही है। हालांकि इसका जवाब विदेश मंत्रालय अपने तरीके से दे रहा है।

केशव ने कहा कि वह खुद किसान के बेटे हैं

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मै खुद किसान का बेटा हूं। मैनें खेत, खलिहान में काम किया है। किसानों के हित में जितना कार्य वर्तमान केंद्र सरकार ने किया है, इतना पहले कभी नहीं हुआ। अभी जो लोग साजिश का रच रहे हैं, वह सदन में भी व्यवधान पैदा कर रहे हैं। जब राष्ट्रीय ध्वज का अपमान हुआ तो तमाम दलों के नेता मौनी बाबा बन गए। जिस भी दल को भाजपा का विरोध करना है, वह अपने झंडे बैनर का प्रयोग करे। जनता की अदालत में जाएं।

डिप्‍टी सीएम ने कहा-अलग-अलग बातें लोगों को बरगलाने के लिए की जा रही हैं

विडंबना है कि जो चुनाव हार रहे हैं, वह अब देश को कमजोर करने में जुटे हैं। सपा, कम्युनिस्ट, बसपा और कांग्रेस के लोग आंदोलन की आड़ ले रहे हैं। चुनाव नहीं जीत सकते तो किसानों का कंधा प्रयोग कर रहे हैं। इस आंदोलन में 10 प्रतिशत भी किसान नही हैं। जिन बिंदुओं पर विरोध किया जा रहा, वास्तव वह बिंदु कोई भी किसान जनता ही नहीं। प्रत्येक उठाए गए बिंदु पर केंद्र सरकार जवाब दे रही है। चर्चा कर रही पर आंदोलन के नाम पर जुटे लोग अलग-अलग बातें लोगों को बरगलाने के लिए कर रहे हैं। आखिर यह कैसा आंदोलन है।

बोले केशव, किसी भी तरह की साजिश को नाकाम करने के लिए तत्‍पर रहें

डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि बस यही कहना है कि आम जनमानस इस साजिश को समझे और अपने आसपास के माहौल में होने वाली साजिश के प्रति सतर्क हो। जरूरत के अनुसार सही जवाब दे। देश के साथ अपने प्रधानमंत्री के साथ खड़े हों। किसी भी तरह की साजिश को नाकाम करने के लिए तत्‍पर रहें। आप सब सशक्कत पहरेदार की भूमिका निभाएं। विरोधी नहीं चाहते कि भारत आत्मनिर्भर बने। वैश्विक स्तर पर यह साजिश रची जा रही है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश के भीतर के भी तमाम लोग इस साजिश में शामिल हो रहे हैं। सिर्फ अपनी कुर्सी के लिए, जबकि जनता उन्हें पूरी तरह से नकार चुकी है।

chat bot
आपका साथी