राफेल मामले में राहुल के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल Prayagraj News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव में जमकर दुष्प्रचार कर जनता को गुमराह करने और राष्ट्र की सुरक्षा खतरे में डालने का काम किया। उन्होंने राहुल को झूठ बोलने की मशीन बताया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 16 Nov 2019 10:02 PM (IST) Updated:Sat, 16 Nov 2019 10:02 PM (IST)
राफेल मामले में राहुल के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल Prayagraj News
राफेल मामले में राहुल के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल Prayagraj News

प्रयागराज,जेएनएन : राफेल मामले में दाखिल पुनर्विचार याचिका सर्वोच्च न्यायालय में खारिज होने के बाद भाजपा महानगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी देश की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।

महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने कहा कि राफेल मामले में कांग्रेस और राहुल गांधी ने भाजपा की सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पिछले लोकसभा चुनाव में जमकर दुष्प्रचार कर जनता को गुमराह करने और राष्ट्र की सुरक्षा खतरे में डालने का काम किया। उन्होंने राहुल गांधी को झूठ बोलने की मशीन बताया।

क्षेत्रीय विस्तारक प्रमुख नागेश्वर ने कहा कि कांग्रेस का व्यवहार और संस्कार सदैव अमर्यादित रहा है। कांग्रेस मर्यादाहीन राजनीति का पर्याय है। इलाहाबाद की सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से स्पष्ट हो गया है कि राफेल खरीद पूरी पारदर्शिता और प्रक्रियाओं का पालन करते हुए की गई थी। इस सौदे को जानबूझ कर कांग्रेस और उसके नेताओं ने विवादित बनाने का प्रयास कर देश की सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बदनाम करने का दुष्चक्र रचा था। फूलपुर की सासंद केशरी देवी पटेल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने राफेल मामले में दाखिल सभी पुनर्विचार याचिका को खारिज कर मामले में दूध का दूध पानी का पानी कर दिया है। अब कांग्रेस पार्टी को नैतिकता के आधार पर देश से माफी मांगनी चाहिए। इस मौके पर पूर्व विधायक दीपक पटेल, आशीष गुप्ता, मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव, मुकेश मिश्रा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी