प्रधान पति से मांगी दस लाख की रंगदारी, जान से मारने की धमकी

जेठवारा थाना क्षेत्र के सबलगढ़ डेरवा बाजार के प्रधान गुड्डी देवी के पति संजन लाल गुप्ता ने पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा भैया और पुलिस से की मामले की शिकायत।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Nov 2018 11:55 AM (IST) Updated:Thu, 29 Nov 2018 11:55 AM (IST)
प्रधान पति से मांगी दस लाख की रंगदारी, जान से मारने की धमकी
प्रधान पति से मांगी दस लाख की रंगदारी, जान से मारने की धमकी

प्रयागराज : प्रयागराज से सटे प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा तहसील के डेरवा बाजार सबलगढ़ गांव के प्रधान पति से दस लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है। मामले की शिकायत पुलिस से कर दी गई है। इसके अलावा जानकारी कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को भी दे दी गई है। एहतियात बरतते हुए पुलिस ने प्रधान को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराया है।

जेठवारा थाना क्षेत्र के सबलगढ़ डेरवा बाजार के प्रधान गुड्डी देवी के पति संजन लाल गुप्ता के मोबाइल फोन पर 27 नवंबर को फोन आया। अज्ञात नंबर से आए फोन को जब प्रधान पति ने उठाया तो फोन करने वाले ने अपना नाम सद्दाम बताया। युवक ने कहा कि प्रधान मुझे दस लाख रुपये की फिरौती चाहिए। दो दिन के भीतर मिल जाना चाहिए, नहीं तो तुम्हें अपनी जान से हाथ धोना पड़ेगा।

धमकी भरा फोन सुनने के बाद प्रधान का पूरा परिवार सहम गया। पुलिस को प्रधान पति ने बताया कि दो वर्ष पहले 24 अप्रैल 2016 को सुबह माíनंग वाक पर निकली प्रधान गुड्डी देवी पर गोली चलाई गई थी। उस दौरान वह बाल-बाल बच गई थी। इस तरह की धमकी मिलने से प्रधान पति भयभीत हो गए हैं।

प्रधानपति ने तत्काल इसकी सूचना पूर्व कैबिनेट मंत्री और कुंडा के विधायक राजा भैया को दी। इसके बाद प्रधान पति सजन लाल ने जेठवारा थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। इस पर एसओ मनीष पांडेय ने अज्ञात युवक के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। साथ ही प्रधान को सुरक्षा की व्यवस्था भी करा दी। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी