न्यायालय ने दुष्कर्म के आरोपित को दस साल की सजा सुनाई

किशोरी से दुष्‍कर्म के आरोपित को कोर्ट ने दस साल की सजा सुनाई। साथ ही अर्थदंड भी लगाया गया। मामला कौशांबी जिले से संबंधित है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 06:07 PM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 06:07 PM (IST)
न्यायालय ने दुष्कर्म के आरोपित को दस साल की सजा सुनाई
न्यायालय ने दुष्कर्म के आरोपित को दस साल की सजा सुनाई

प्रयागराज : चार साल पहले कौशांबी के एक गांव की किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपित को न्यायालय ने दस साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उस पर 13 हजार का अर्थदंड भी लगाया है।

 अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम सीताराम वर्मा की अदालत में चार साल पुराने दुष्कर्म के मामले की सुनवाई हुई। एडीजीसी तीरथ सिंह के अनुसार घटना पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव की किशोरी 20 दिसंबर 2014 को शौच के लिए खेत की ओर गई थी। इसी दौरान गांव का एक युवक वहां आया। उसने उसके साथ डरा-धमका कर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।

पिता ने दर्ज कराया केस

किशोरी ने घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी। इस पर उसके पिता ने पुलिस में तहरीर देकर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण व जांच के बाद आरोपों को सही पाते हुए आरोप पत्र न्यायालय भेज दिया। मामले का विचारण एडीजे प्रथम की अदालत में चला। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायालय ने युवक को दुष्कर्म का दोषी पाया और उसे सजा सुनाई।

छह लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज

कौशांबी में कोखराज थाना क्षेत्र के देवभिटा गांव के एक युवक का अपहरण करने के मामले में छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। देवभिटा निवासी हेमेंद्र कुमार की शादी अझुवा कस्बे में हुई थी। उसका अपनी ससुरालीजनों से दहेज उत्पीडऩ के मामले को लेकर विवाद चला आ रहा है। हेमेंद्र का कहना है कि सात अक्टूबर को ससुराल पक्ष से प्रदीप, दीपक, विनोद, संतोष व दो अन्य लोग उसे बहाने से सैनी बुलाया। इसके बाद स्कार्पियो में बैठाकर अपने साथ अपहरण कर प्रयागराज ले गए। हेमेंद्र की पिटाई के बाद उसे वहीं छोड़ दिया गया। मामले की शिकायत पुलिस के आला अधिकारियों से की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस पर पीडि़त ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्रदीप, दीपक, विनोद व संतोष समेत दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

chat bot
आपका साथी