Shri Ram Mandir निर्माण के लिए सहयोग का सिलसिला है जारी, अपने आराध्य के लिए खुलकर निधि समर्पित कर रहे लोग

अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए मकरसंक्रांति से देशभर में निधि समर्पण अभियान शुरू हुआ। रविवार को अभियान पूरा हो गया। इस दौरान लोगों ने दिल खोलकर सहयोग राशि दी। काशी प्रांत में अब तक 75 करोड़ राशि जुटाई जा सकी है

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 07:06 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 07:06 PM (IST)
Shri Ram Mandir निर्माण के लिए सहयोग का सिलसिला है जारी, अपने आराध्य के लिए खुलकर निधि समर्पित कर रहे लोग
दुर्गा वाहिनी समूह की सदस्य भी निधि समर्पण करवाने के लिए निकलीं।

प्रयागराज, जेएनएन। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए मकरसंक्रांति से देशभर में निधि समर्पण अभियान शुरू हुआ। रविवार को अभियान पूरा हो गया। इस दौरान लोगों ने दिल खोलकर सहयोग राशि दी। काशी प्रांत में अब तक 75 करोड़ राशि जुटाई जा सकी है, हालांकि यह आंकड़ा अभी बढ़ेगा। सभी जगहों से एकत्र राशि का विवरण प्राप्त नहीं हो सका है। अंतिम दिन एक हजार से अधिक टोलियां सक्रिय रहीं। दुर्गा वाहिनी समूह की सदस्य भी निधि समर्पण करवाने के लिए निकलीं। लोगों के धन संग्रह और निधि समर्पण में उत्साह दिख रहा है। इस बारे में लोगों का कहना है कि भगवान राम के लिए निधि समर्पण उनके लिए सौभाग्य की बात है।

सभी वर्ग के लोग कर रहे हैं सहयोग 

संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि अभियान जरूर खत्म हो गया है लेकिन मंदिर के लिए निधि समर्पण का क्रम जारी रहेगा। प्रयाग दक्षिण माधव नगर में मनोज ने एक लाख रुपये का चेक विभाग प्रचारक कृष्ण चंद्र, सह विभाग कार्यवाह घनश्याम को सौपा, लोकमान्य नगर के अग्रसेन बस्ती के अनिल कुमार रस्तोगी के अतिरिक्त डॉ. अशोक कुमार शुक्ल, थानाध्यक्ष कौधियारा कुलदीप तिवारी, सुमित श्रीवास्तव सहित थाने के पूरे स्टाफ ने मंदिर के लिए सहयोग राशि दी।

मंदिर के लिए बच्चों ने सौंपा गुल्लक

प्रयाग दक्षिण शिवाजी नगर में बच्चों ने मंदिर के लिए अपने गुल्लक विभाग कार्यवाह संजीव, सह जिला कार्यवाह मनोज को सौपा। इसी क्रम में कालिंदीनगर में भी निधि समर्पण के लिए लोग आगे आए। विभाग प्रचारक कृष्ण चंद, प्रांत के सह व्यवस्था प्रमुख राकेश सिह सेंगर, सह विभा कार्यवाह घनश्याम को लोगों ने सहयोग राशि का चेक सौंपा।

chat bot
आपका साथी