भारत बंद की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने कमर कसी

पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों, महंगाई, बेरोजगारी व गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ 10 सितंबर को कांग्रेस द्वारा भारत बंद की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। भारत बंद को सफल बनाने के लिए जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को बैठक कर रणनीति तय की। बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस कार्यसमिति के अध्यक्ष व उत्तराखंड प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि दिनोंदिन महंगाई बढ़ रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Sep 2018 06:51 AM (IST) Updated:Sun, 09 Sep 2018 06:51 AM (IST)
भारत बंद की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने कमर कसी
भारत बंद की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने कमर कसी

जासं, इलाहाबाद : पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों, महंगाई, बेरोजगारी व गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ 10 सितंबर को कांग्रेस द्वारा भारत बंद की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। भारत बंद को सफल बनाने के लिए जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को बैठक कर रणनीति तय की। बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस कार्यसमिति के अध्यक्ष व उत्तराखंड प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि दिनोंदिन महंगाई बढ़ रही है। संगठित अपराधों की जैसे बाढ़ सी आ गई है। जनता कराह रही है। पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतें आसमान छू रही हैं। इसकी वजह मोदी सरकार है। विकास के नाम पर योगी और मोदी सरकार अनियोजित और अव्यवस्थित विकास कर गरीबों को उजाड़ रही है। यह विकास गरीबों की रोजी-रोटी और उनकी जिंदगी के नाम पर हो रहा है। इसके खिलाफ कांग्रेस 10 सितंबर को देशव्यापी प्रदर्शन व भारत बंद करने जा रही है। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने की। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रामयज्ञ द्विवेदी, क्रांति शुक्ला, तस्लमुद्दीन, जावेद उर्फी, सैयद मो. शहाब, किशोर वाष्र्णेय, गुल्लू गांधी, संतोष मिश्रा, देवी पांडेय, अवधेश त्रिपाठी आदि रहे।

महंगाई कृत्रिम है व सरकार द्वारा प्रायोजित : प्रमोद तिवारी : राज्य सभा सदस्य व कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि महंगाई कृत्रिम है व सरकार द्वारा प्रायोजित है। यही कारण है कि देश में महंगाई अपने चरम पर है। आम आदमी की पहुंच से रोजमर्रा की चीजें दूर होती जा रही हैं। देश के पूंजीपतियों को पैसा कमवाने के लिए सरकार तमाम उपक्रम कर रही है। आज कच्चे तेल की कीमत 67.75 डालर प्रति बैरल है जबकि कांग्रेस शासनकाल में 140 डॉलर प्रति बैरल था। इस लिहाज से आज देश में 30 से 40 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल बिकना चाहिए। पर सरकार लूटने में लगी हुई है। इसका विरोध जारी रहेगा।

महंगाई ने तोड़ दी कमर : निशांत

महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। डीजल-पेट्रोल के दाम में बेतहाशा वृद्धि से लोग परेशान हैं। उक्त बातें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता निशांत त्रिपाठी ने अल्लापुर में आयोजित बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि खाने-पीने के सामान इतने महंगे हो गए हैं कि आम आदमी की पहुंच से रोटी-दाल दूर होता जा रहा है। इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा एससी-एसटी एक्ट में किए गए संशोधन की ¨नदा की गई। कहा कि यह काला कानून किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केंद्र सरकार को आगाह किया कि यह प्रदर्शन रुकने वाला नहीं है। बैठक में सियाकांत मिश्रा, वरुण पांडेय, ¨रकू अरोरा, साजन पाठक, राहुल पांडेय, जय प्रकाश सिंह, प्रेम प्रकाश सिंह आदि थे।

chat bot
आपका साथी