प्रियंका के सक्रिय राजनीति में आने पर जश्‍न, कांग्रेसियों में उत्‍साह

बहुप्रतीक्षित प्रियंका वाड्रा के राजनीति में आने के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में उत्‍साह का माहौल है। उन्‍होंने मिठाई बांटी और एक-दूसरे को बधाई दी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 24 Jan 2019 04:29 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jan 2019 04:29 PM (IST)
प्रियंका के सक्रिय राजनीति में आने पर जश्‍न, कांग्रेसियों में उत्‍साह
प्रियंका के सक्रिय राजनीति में आने पर जश्‍न, कांग्रेसियों में उत्‍साह

प्रयागराज : जिला व शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लंबे समय से प्रियंका वाड्रा के सक्रिय राजनीति में आने की मांग पूरी होने पर जश्न मनाया गया। जिला व शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आनंद भवन में एक-दूसरे को बधाई दी व मिठाइयां बांटीं। 

पूर्व विधायक ने मास्टर स्ट्रोक बताया

पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि यह मास्टर स्ट्रोक है। पूरे देश और विशेषकर युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी व शहर अध्यक्ष नफीस अनवर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनकी नियुक्ति से देश की राजनीति पर काफी असर पड़ेगा। इसका 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में फायदा मिलेगा। इस अवसर पर किशोर वाष्र्णेय, फुजैल हाशमी, हरिकेश त्रिपाठी, संतोष मिश्रा, जावेद उर्फी, परवेज सिद्दीकी, देवी पांडेय, अभिन्न वाष्र्णेय, शादाब अहमद, कंचन भारतीया, मुकुंद तिवारी, तलत अजीम, अनिल पांडेय, असद खां, जीशान अहमद, बाबुल त्रिपाठी, सदफ फातमा, विजय पांडेय आदि मौजूद  रहे।

जनता प्रियंका में इंदिरा गांधी की छवि देखती है : प्रमोद तिवारी

-कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा है कि प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय महासचिव बनाया जाना स्वागत योग्य कदम है। प्रियंका गांधी में देश की जनता इंदिरा गांधी की छवि देखती है। आने वाले दिनों में इंदिरा युग की वापसी में मदद मिलेगी।

प्रियंका के नेतृत्व में इतिहास रचेगी कांग्रेस

प्रियंका वाड्रा को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश पूर्वी का प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेसजनों ने खुशी का इजहार किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने इसका स्वागत करते हुए कहा कि नेताजी की जयंती पर राहुल गांधी द्वारा लिया गया निर्णय सराहनीय है। इससे इंदिरा युग की वापस होगी। पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह ने कहा कि प्रियंका के आने से कांग्रेस मजबूत होगी। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में जिलाध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्र ने कहा कि प्रियंका के नेतृत्व में इतिहास रचा जाएगा।

खिलाई मिठाई, जताई खुशी

शहर अध्यक्ष कपिल द्विवेदी समेत रोहित शुक्ला, इसहाक खां, डा. वीके सिंह, इंद्रानंद तिवारी, प्रेम शंकर तिवारी, सुनील मिश्रा, राजेश मिश्रा आदि ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। वहीं इविवि छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रजेंद्र मिश्र ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा के आने से विरोधियों की नींद उड़ गई है। इसी तरह यूथ कांग्रेस अध्यक्ष डा. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष के फैसले का स्वागत किया गया। कांग्रेसियों द्वारा ढोल, मंजीरा और पटाखे फोड़ कर खुशी व्यक्त की गई।

chat bot
आपका साथी