कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा- जो खतरा बने उसे टारगेट करना 'भाजपा का मॉडल ऑफ गवर्नेंस'

Prayagraj News कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जो खतरा बने उसे टारगेट करके कार्रवाई करना भाजपा व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मॉडल आफ गवर्नेंस है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sun, 12 Mar 2023 10:34 PM (IST) Updated:Sun, 12 Mar 2023 10:34 PM (IST)
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा- जो खतरा बने उसे टारगेट करना 'भाजपा का मॉडल ऑफ गवर्नेंस'
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने BJP पर बोला हमला

जागरण संवाददाता, प्रयागराज : कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, जो खतरा बने उसे टारगेट करके कार्रवाई करना भाजपा व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मॉडल आफ गवर्नेंस है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव उनके परिजनों, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसाेदिया सहित अन्य राजनेताओं के खिलाफ उसी के तहत कार्रवाई हो रही है। केंद्र सरकार सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके विरोधी दलों के नेताओं को प्रताड़ित कर रही है।

आपको बता दें, राज्यसभा में कांग्रेस के उप नेता बनाए गए प्रमोद तिवारी को बधाई देने रविवार की रात उनके घर पहुंचे दिग्विजय ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारत में नियम-कानून ताक पर रखकर काम हो रहा है। इसी कारण कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत में लोकतंत्र खतरे में होने की बात कही है।

उन्होंने आगे कहा कि, मनीष सिसोदिया पर हो रही कार्रवाई से शंका पैदा हो रहा है कि क्या आम आदमी पार्टी ने उन्हें अकेला छोड़ दिया है? क्योंकि उनके साथ कोई नजर नहीं आ रहा है। उमेश पाल की हत्या के बाद माफिया अतीक अहमद के खिलाफ हो रही कार्रवाई का समर्थन किया। कहा कि माफिया की कोई जाति नहीं होती। उसे हिंदू-मुसलमान के रूप में नहीं देखना चाहिए। हर माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

वहीं, उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी। वहां की जनता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान होकर कांग्रेस की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है।

chat bot
आपका साथी