प्रयागराज में प्रतियोगी छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, वजह तलाश रही कर्नलगंज की पुलिस

रजत सिंह पुत्र शत्रुघ्न सिंह प्रतापगढ़ के पूरे संजीव गांव का रहने वाला था। वह छोटा बघाड़ा निवासी सुशील कुमार के मकान में किराए का कमरा लेकर रहता था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। उसकी फांसी पर लटकती लाश मिली।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 23 Mar 2021 11:49 AM (IST) Updated:Tue, 23 Mar 2021 11:49 AM (IST)
प्रयागराज में प्रतियोगी छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, वजह तलाश रही कर्नलगंज की पुलिस
प्रयागराज में प्रतियोगी छात्र ने फांसी लगाकर आत्‍‍महत्‍या कर लिया।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज शहर के कर्नलगंज थाना क्षेत्र में प्रतियोगी छात्र ने आत्‍महत्‍या कर लिया। छोटा बघाड़ा मोहल्ले में रहकर 22 वर्षीय प्रतियोगी छात्र रजत सिंह ने फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण साफ नही है। पुलिस ने जिस कमरे में छात्र ने आत्‍महत्‍या किया, पुलिस ने वहां जांच-पड़ताल की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रतापगढ़ का रहने वाला था रजत सिंह

रजत सिंह पुत्र शत्रुघ्न सिंह प्रतापगढ़ के पूरे संजीव गांव का रहने वाला था। वह छोटा बघाड़ा निवासी सुशील कुमार के मकान में किराए का कमरा लेकर रहता था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। बताया जा रहा है कि सोमवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में पढ़ रहा था। मंगलवार सुबह वह बाहर नही निकला तो दूसरे छात्रों ने आवाज लगाई। अनहोनी की आशंका पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। कुछ देर में पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर भीतर दाखिल हुई। भीतर छात्र रस्सी के फंदे पर लटका हुआ था।

बोले, इंस्‍पेक्‍टर कर्नलगंज

इंस्पेक्टर कर्नलगंज विनीत सिंह का कहना है कि कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के बारे में कोई कुछ नहीं बता रहा है। स्वजनों को सूचना दी गई है और वह प्रतापगढ़ से आ रहे हैं। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी