जेम पोर्टल से खरीदे जाएंगे परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के स्वेटर Prayagraj News

परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को अक्टूबर तक स्‍वेटर बांटे जाने हैं। खरीद व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए शासन स्तर से निर्देश दिए गए हैं। अब जेम पोर्टल से स्‍वेटर की खरीद होगी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 10 Sep 2019 05:05 PM (IST) Updated:Tue, 10 Sep 2019 05:05 PM (IST)
जेम पोर्टल से खरीदे जाएंगे परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के स्वेटर Prayagraj News
जेम पोर्टल से खरीदे जाएंगे परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के स्वेटर Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। परिषदीय विद्यालयों में पढऩे वाले बच्चों के लिए स्वेटर अब जेम पोर्टल से खरीदे जाएंगे। खरीदारी व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए शासन ने यह निर्देश दिए हैं। इस बार बच्चों को अक्टूबर में ही स्वेटर बांटे जाने हैं, इसके लिए कवायद शुरू हो गई है।

शासन ने स्वेटर खरीद व्यवस्था में किया बदलाव, नहीं हो सकेगी धांधली

पहले स्वेटर स्कूल के स्तर पर ग्राम प्रधान और कुछ विभागीय अधिकारियों द्वारा मिलकर खरीदे जाते थे। इसमें कई बार धांधली की शिकायतें भी विभागीय उच्चाधिकारियों के पास आती थीं। स्वेटर भी अच्छी गुणवत्ता के नहीं होते थे। इसके अलावा स्वेटर वितरण में विलंब भी बहुत ज्यादा होता था। कई स्कूलों में ठंड खत्म होने के समय तक स्वेटर बांटे जाते थे। लिहाजा, इस पर नियंत्रण लगाने के लिए शासन ने इस बार स्वेटर खरीद व्यवस्था में बदलाव कर दिया है। जेम पोर्टल से टेंडर प्रक्रिया पूरी कर स्वेटर खरीदने के साथ बच्चों को 31 अक्टूबर तक वितरित करने के संबंध में निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। नई व्यवस्था में सभी को अच्छी गुणवत्ता और समय से एक ही प्रकार के स्वेटर मिलने की उम्मीद है।

डीएम की अध्यक्षता में कमेटी

स्वेटर खरीद के लिए डीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने के निर्देश हैं। कमेटी में मुख्य विकास अधिकारी, एडीएम सप्लाई, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र और मुख्य कोषाधिकारी शामिल होंगे।

बोले बीएसए

बीएसए संजय कुमार कुशवाहा कहते हैं कि इस संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। निदेशक स्तर से कुछ औपचारिकताएं पूरी होनी है। उसके बाद स्वेटर खरीदने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।

chat bot
आपका साथी