मौसम ने ली करवट, दोपहर में भी हो रहा ठंड का एहसास, धूप की तल्‍खी हुई कम Prayagraj News

इन दिनों दोपहर में भी धूप की तल्‍खी कम है। शाम से ठंड का एहसास शुरू हो जाता है। रात में और सुबह अच्‍छी-खासी ठंड है। गर्म कपड़ों की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 24 Nov 2019 07:09 PM (IST) Updated:Mon, 02 Dec 2019 12:14 PM (IST)
मौसम ने ली करवट, दोपहर में भी हो रहा ठंड का एहसास, धूप की तल्‍खी हुई कम Prayagraj News
मौसम ने ली करवट, दोपहर में भी हो रहा ठंड का एहसास, धूप की तल्‍खी हुई कम Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। हालांकि दिसंबर शुरू होने के बाद भी रविवार तक उस अंदाज में ठंड नहीं नजर आ रही थी, जैसी होनी चाहिए। हालांकि सोमवार की दोपहर में आसमान पर छाए बादलों से सूर्य की किरणों का असर कम रहा। इससे ठंड का दिन में भी एहसास हुआ। मौसम में बदलाव भी नजर आने लगा है। धूप की तल्‍खी कम होने लगी है और ठंड का असर बढ़ने लगा है। सुबह और रात में ही तेज ठंड का एहसास होता है।

दिन में बादलों का भी डेरा, धूप से लुका-छिपी

इधर कुछ दिनों से दोपहर में आसमान में हल्‍के बादल भी नजर आने लगे हैं। ऐसे में ठंड बढ़ने की उम्‍मीद जताई जा रही है। सोमवार की सुबह भी वातावरण में ठंड अधिक थी। कुहासा भी हल्‍का नजर आया। घरों से बाहर निकलने वाले शरीर पर गर्म कपड़े पहने नजर आए। दोपहर की धूप का इंतजार कर रहे लोगों को कुछ राहत तो मिली लेकिन आसमान में छाए बादलों के कारण दिन में भी ठंड का असर दिखा और शरीर से गर्म कपड़े नहीं उतरे।

जाड़े के कपड़ों की बढ़ गई है बिक्री

सुबह के साथ ही रात में भी ठंड का असर रहता है। ऐसे में ठंड से बचाव के लिए लोगों ने इंतजाम करना शुरू कर दिया है। गर्म कपड़ों की दुकानों पर भीड़ बढऩे लगी है। शहर के प्रमुख समेत विभिन्न बाजारों में गर्म कपड़ों की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई है। ऊनी कंबल, रजाई, ऊनी बेड शीट के साथ ही स्वेटर, शाल, मफलर, ऊनी मोजे की बिक्री तेज हो गई है।

बदलते मौसम में संभलकर रहने की जरूरत

इस दो तरह के मौसम में लोगों को सचेत रहने की जरूरत है। चिकित्‍सक कहते हैं कि खास तौेर पर बच्‍चों और वृद्धों को इस बदलते मौसम में सावधान रहने की जरूरत है। सलाह दी कि गर्म कपड़ों को पहने रहें और रात में पंखा या कूलर का कतई प्रयोग न करें।

chat bot
आपका साथी