आरएसएस की बैठक में शामिल होने के लिए प्रयागराज पहुंचे चंपतराय

विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपतराय भी प्रयागराज पहुंच गए। वह करीब आठ बजे आए। रात्रि विश्राम विहिप के प्रांतीय कार्यालय में कर रहे हैं। सुबह आयोजन स्थल गौहनिया के लिए रवाना होंगे। विहिप के केंद्रीय संगठन मंत्री विनायक राव देशपांडेय भी मंत्रणा में शामिल होंगे।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Sun, 22 Nov 2020 10:46 PM (IST) Updated:Sun, 22 Nov 2020 10:46 PM (IST)
आरएसएस की बैठक में शामिल होने के लिए प्रयागराज पहुंचे चंपतराय
रविवार रात विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपतराय भी प्रयागराज पहुंच गए।

प्रयागराज, जेएनएन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल (पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र) की बैठक में दूसरे दिन सोमवार को अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ भी मंत्रणा होगी। इसमेंं शामिल होने के लिए रविवार रात श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव व विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपतराय भी प्रयागराज पहुंच गए। वह करीब आठ बजे आए। रात्रि विश्राम विहिप के प्रांतीय कार्यालय में कर रहे हैं। सुबह आयोजन स्थल गौहनिया के लिए रवाना होंगे। विहिप के केंद्रीय संगठन मंत्री विनायक राव देशपांडेय भी मंत्रणा में शामिल होंगे। वह सोमवार सुबह प्रयागराज पहुचेंगे। रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी दोपहर बाद आकर बैठक में शिरकत की और संघ प्रमुख से करीब घंटे भर तक चर्चा के बाद लखनऊ वापस रवाना हुए।

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्त नंदी ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत

प्रदेश के नागरिक उड्डयन, अल्पसंख्यक कल्याण, राजनीतिक पेंशन, हज एवं वक्फ बोर्ड मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने गौहनिया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का  स्वागत किया। वह अपनी पुत्री जाह्नवी गुप्ता के साथ पहुंचे थे। उसके बाद मुख्यमंत्री के साथ प्रयागराज एयरपोर्ट भी आए। वहां से मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए रवाना हो गए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री से प्रयागराज के विकास को लेकर चर्चा व मार्गदर्शन प्राप्त किया।

chat bot
आपका साथी