युवती से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, वकील पर केस दर्ज Prayagraj News

युवती से दुष्‍कर्म कर अश्‍लील वीडियो बनाने का आरोपित व‍कील पहले भी अवैध पिस्टल संग भी गिरफ्तार किया गया था। केस दर्ज कर उसकी पुलिस तलाश कर रही है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 23 Dec 2019 09:59 AM (IST) Updated:Mon, 23 Dec 2019 12:42 PM (IST)
युवती से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, वकील पर केस दर्ज Prayagraj News
युवती से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, वकील पर केस दर्ज Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। शहर के मुट्ठीगंज इलाके में रहने वाली एक युवती से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने व धमकी देने का मामला सामने आया है। पीडि़ता ने मुट्ठीगंज थाने में मनीष मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपित मनीष खुद को वकील बताता है और पहले भी अवैध पिस्टल के साथ भी गिरफ्तार हो चुका है।

महिला का आरोप, चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया

पुलिस के मुताबिक, पीडि़ता एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। करीब एक साल पहले फोन के जरिए उसका मनीष से संपर्क हुआ। फिर दोनों में बातचीत होने लगी और मिलने-जुलने लगे। युवती का आरोप है कि एक दिन मनीष उसने अपने बघाड़ा स्थित कमरे पर ले गया। वहां चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। होश में आने पर उसने विरोध किया तो आरोपित ने कहा कि वह अश्लील फोटो व वीडियो बना चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम कर देगा। इससे वह डर गई और खामोश रही लेकिन मनमानी के लिए लगातार दबाव बनाने से युवती परेशान हो गई। उसने मुट्ठीगंज थाने  लिखित शिकायत दी।

इंस्‍पेक्‍टर ने कहा-अवैध पिस्‍टल के साथ गिरफ्तार हो चुका है आरोपित

इस संबंध में इंस्पेक्टर मुट्ठीगंज विनोद कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपित को पहले भी अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया था और जल्द ही फिर से दबोच लिया जाएगा। वह खुद को अधिवक्ता बताता है लेकिन उसकी आम शोहरत ठीक नहीं है।

किशोरी से दुष्कर्म के आरोपित को भेजा जेल

दारागंज पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किए गए युवक को रविवार को जेल भेज दिया। दो दिन पहले दारागंज की एक किशोरी ने अलोपीबाग निवासी अमरनाथ के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अभियुक्त को शनिवार को गिरफ्तार किया था।

chat bot
आपका साथी