कैबिनेट मंत्री नंदी ने प्रयागराज में भाजपा के सभी सेक्टर संयोजक व वार्ड अध्यक्ष को परिवार सहित किया सम्मानित

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्त नंदी व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने अपने बहादुरगंज स्थित निवास पर सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमेें शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के सभी सेक्टर संयोजकों वार्ड अध्यक्षों व मंडल अध्यक्षों को परिवार के साथ आमंत्रित किया गया।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 08:28 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 08:28 PM (IST)
कैबिनेट मंत्री नंदी ने प्रयागराज में भाजपा के सभी सेक्टर संयोजक व वार्ड अध्यक्ष को परिवार सहित किया सम्मानित
सभी 80 सेक्टर संयोजकों, 28 वार्ड अध्यक्षों व 5 मंडल अध्यक्ष सपरिवार मौजूद रहे।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्त नंदी व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने अपने बहादुरगंज स्थित निवास पर सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमेें शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के सभी सेक्टर संयोजकों, वार्ड अध्यक्षों व मंडल अध्यक्षों को परिवार के साथ आमंत्रित किया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ ही उनके परिवार के सदस्य भी मेहनत और त्याग करते हैं। ऐसे में सम्मान के हकदार सिर्फ कार्यकर्ता नहीं उनका परिवार भी होता है। यही वजह है कि इस आयोजन में सभी का परिवार के साथ सम्मान किया जा रहा है। इस दौरान सभी 80 सेक्टर संयोजकों, 28 वार्ड अध्यक्षों व 5 मंडल अध्यक्ष सपरिवार मौजूद रहे।

महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने कहा कि नगर निगम के 80 पार्षद और भाजपा के 80 सेक्टर संयोजक शहर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर आर्यकन्या डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रमा सिंह मुख्य अतिथि रहीं। कार्यक्रम में भाजपा महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी झल्लर, किशोरी लाल जायसवाल, दिनेश विश्वकर्मा, मनोज मिश्रा, रणविजय सिंह, दिलीप केसरवानी, मनोज गुप्ता, सुमित वैश्य, पंकज गुप्ता आदि मौजूद रहे।

मोहम्मद गौस सातवीं बार बने अध्यक्ष

समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष सै. इफ्तेखार हुसैन ने गुरुवार को शहर की तीनों विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्षों की घोषणा कर दी। अधिवक्ता ओम प्रकाश यादव को शहर उत्तरी, अभिमन्यु पटेल को शहर पश्चिमी और मो. गौस को शहर दक्षिणी का अध्यक्ष बनाया गया। मो. गौस लगातार सातवीं बार यह जिम्मेदारी निभाएंगे। तीनों अध्यक्षों को प्रत्येक बूथ व वार्ड स्तर पर लोगों को पार्टी से जोडऩे के साथ उनको सपा शासनकाल में हुए विकास कार्यों के भी प्रचार-प्रसार को कहा गया। इस दौरान रवींद्र यादव, मो. अस्करी, विक्रम सिंह पटेल, रमाकांत पटेल, मयंक यादव जांटी, पिंटू यादव, मो. मुजीब, धर्मपाल पटेल, राहुल, जयभारत यादव, रोहित यादव आदि रहे।

chat bot
आपका साथी