देवर और जेठ ने किया था महिला का कत्ल, जानिए क्यों की वारदात

छह अक्टूबर 2020 को बेलारामपुर गांव निवासी कंचन जायसवाल पत्नी गंगा प्रसाद (40) का शव गांव के ही तालाब में मिला था। इस मामले में मृतक के पति की तहरीर पर विवाहिता के जेठ यमुना प्रसाद तथा देवर पर आशंका जाहिर करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 08:52 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 08:52 PM (IST)
देवर और जेठ ने किया था महिला का कत्ल, जानिए क्यों की वारदात
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन दोनों को जेल भेजा गया।

प्रयागराज, जेएनएन। कोतवाली क्षेत्र के बेला रामपुर गांव में रास्ते के विवाद में पिछले दिनों महिला की हत्या उसके जेठ व देवर ने की थी। जांच में यह तथ्य सामने आने के बाद बुधवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन दोनों को जेल भेजा गया।

तालाब में मिली थी लाश

छह अक्टूबर 2020 को बेलारामपुर गांव निवासी कंचन जायसवाल पत्नी गंगा प्रसाद (40) का शव गांव के ही तालाब में मिला था। इस मामले में मृतक के पति की तहरीर पर विवाहिता के जेठ यमुना प्रसाद तथा देवर भागीरथी जायसवाल पुत्र नन्हकू राम पर आशंका जाहिर करते हुए हत्या व साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि रास्ते के विवाद को लेकर मृतका द्वारा आए दिन विवाद किए जाने से यह दोनों लोग खफा थे।

पत्थर मारकर किया था कत्ल

 पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन दोनों भाइयों ने मिलकर मकान के बगल गलियारे में  कंचन के सिर पर पत्थर मारकर हत्या करने के पश्चात शव तालाब में फेंक दिया था। पुलिस की जांच में मामला खुला तो पुलिस ने हत्यारोपियों से उनकी निशानदेही पर खून से सना पत्थर बरामद करते हुए पूर्व में दर्ज मुकदमे के आधार पर दोनों को न्यायालय भेज दिया। वहां से दोनों को जेल भेजा गया। कोतवाल नरेंद्र ङ्क्षसह ने बताया कि बेला रामपुर में हुई महिला की हत्या के मामले में दर्ज मुकदमे में आरोपित महिला के जेठ और देवर की भूमिका सामने आई है।

chat bot
आपका साथी