शादी के छह दिन बाद ही गहने और पैसे लेकर भागी दुल्‍हन, तलाश में जुटी है प्रयागराज पुलिस

एमके पांडेय का आरोप है कि शादी के बाद जब दीपिका घर आई तो उसका व्यवहार अच्छा नहीं था। वह अपने पति से झगड़ा करने लगी। शिकायत पर उसकी मां ने भी धमकाया। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

By Rajneesh MishraEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 08:40 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 08:40 PM (IST)
शादी के छह दिन बाद ही गहने और पैसे लेकर भागी दुल्‍हन, तलाश में जुटी है प्रयागराज पुलिस
शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपित को गिरफतार कर मामले की जांच कर रही है।

प्रयागराज,जेएनएन। शादी के महज छह दिन बाद एक दुल्हन जेवरात और पैसा चुराकर भाग गई। विरोध पर दूल्हा और उसके स्वजनों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीडि़ता परिवार की तहरीर पर दारागंज पुलिस ने दुल्हन दीपिका, उसकी मां, पिता, बहन, भाई, दोस्त जावेद व कुछ अज्ञात के खिलाफ चोरी, धोखाधड़ी, धमकी व साजिश के आरोप में मुकदमा कायम किया है।

मैरिज ब्‍यूरो के जरिए हुई थी शादी

दारागंज थाना क्षेत्र के एक मुहल्‍ले के रहने वाले एमके पांडेय रिटायर्ड कर्मचारी हैं। उनका बेटा विदेश में रहता था, मगर लॉकडाउन के दौरान घर आ गया। इसी दौरान जीवनसाथी डॉट कॉम के जरिए बेटे का परिचय दीपिका पांडेय से हुआ। फिर 10 दिसंबर 2020 को एक होटल में दोनों की शादी हुई। एमके पांडेय का आरोप है कि शादी के बाद जब दीपिका घर आई तो उसका व्यवहार अच्छा नहीं था। वह अपने पति से झगड़ा करने लगी। शिकायत पर उसकी मां ने भी धमकाया। करीब पांच दिन बाद दीपिका के दोस्त जावेद ने अपने कुछ साथियों के साथ आकर उनका घर जलाने के इरादे से कार में आग लगा दी। तब उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया।

एक आरोपित को दारागंज पुलिस ने किया गिरफतार

यह भी आरोप है कि 16 दिसंबर को दीपिका छह लाख के जेवरात और एक लाख 80 हजार रुपये चुराकर अपने घरवालों के साथ भाग गई। इंस्पेक्टर दारागंज जेपी शाही का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जावेद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी