एग्जिट पोल के नतीजों ने भाजपाइयों को किया गदगद, उल्लास

एग्जिट पोल के नतीजों ने भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का संचार कर दिया है। वहीं उत्‍तर प्रदेश में गठबंधन की अच्‍छी स्थिति के एग्जिट पोल से सपा नेताओं ने खुशी जताई है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 01:48 PM (IST) Updated:Mon, 20 May 2019 01:48 PM (IST)
एग्जिट पोल के नतीजों ने भाजपाइयों को किया गदगद, उल्लास
एग्जिट पोल के नतीजों ने भाजपाइयों को किया गदगद, उल्लास
प्रयागराज, जेएनएन। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के बाद एग्जिट पोल के नतीजों से संभावित विजय पर भाजपा कार्यकर्ता गदगद हैं। रविवार शाम से ही उनमें खुशी की लहर दिख रही है। भाजपा महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्त के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन कर लड्डू वितरित किया। इस दौरान कमल ज्योति भी जलाई गई। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि यह राष्ट्रीयता एवं हिंदुत्व की विजय है। इस मौके पर पवन श्रीवास्तव, विक्रमजीत सिंह, बरखा प्रकाश, सचिन आदि शामिल रहे। 
 सपा-बसपा गठबंधन की उप्र में अच्छी स्थिति दिखाने पर कार्यकर्ता खुश
उधर, एग्जिट पोल में सपा-बसपा गठबंधन को उत्तर प्रदेश में अच्छी स्थिति दिखाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की। प्रदेश प्रवक्ता केके श्रीवास्तव व विनय कुशवाहा, जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति यादव ने कहा कि एग्जिट पोल में हमारी जीत का आंकड़ा कम दिखाया जा रहा है। दावा किया कि गिनती होने पर गठबंधन को एकतरफा जीत मिलेगी। 
 
बोले सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष
समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष अब्दुल सलमान, महिला सभा की अध्यक्ष मंजू यादव, जिला प्रवक्ता दानहादुर सिंह मधुर व डॉ. अमर बहादुर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया गया था। जनता को उसका एहसास हो गया है। लोकसभा चुनाव में उन्होंने इसी के चलते गठबंधन को व्यापक समर्थन दिया है। 
 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी