नसीमुद्दीन सिद्दीकी की गिरफ्तारी न होने तक चलेगा भाजपा का आंदोलन : केशव

पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी की गिरफ्तारी नहीं होती भाजपा का उत्तर प्रदेश में 'बेटी के सम्मान' आंदोलन चलता रहेगा। केशव प्रसाद मौर्य आज इलाहाबाद में थे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Mon, 25 Jul 2016 03:36 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jul 2016 03:45 PM (IST)
नसीमुद्दीन सिद्दीकी की गिरफ्तारी न होने तक चलेगा भाजपा का आंदोलन : केशव

इलाहाबाद (जेएनएन)। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का दावा है कि जब तक बहुजन समाज पार्टी के नेता तथा पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी की गिरफ्तारी नहीं होती भाजपा का उत्तर प्रदेश में 'बेटी के सम्मान' आंदोलन चलता रहेगा। केशव प्रसाद मौर्य आज इलाहाबाद में थे।

इलाहाबाद प्रेस क्लब में मौर्य ने मीडिया ने कहा कि भाजपा ने जब दयाशंकर सिंह को पार्टी से छह वर्ष के लिए बाहर कर दिया, उसके बाद भी बसपा का लखनऊ में प्रदर्शन बेहद घटिया था।

यह भी पढ़ें- दयाशंकर प्रकरण को तिल का ताड़ बना रही हैं मायावती : केशव प्रसाद मौर्य

दयाशंकर की मासूम बेटी तथा पत्नी के लिए जिस तरह से वहां अपशब्दों का प्रयोग किया गया वह नारी सम्मान तथा नारी हित के खिलाफ है। मौर्य ने कहा भाजपा उत्तर प्रदेश अब नसीमुद्दीन सिद्दीकी को सिर्फ जेल में देखना चाहती है। अगर उत्तर प्रदेश सरकार उनको गिरफ्तार नहीं करती है तो हमारी पार्टी लगातार सड़क पर प्रदर्शन करती रहेगी। सिद्दीकी की गिरफ्तारी न होने तक तक भाजपा का आंदोलन चलता रहेगा।

यह भी पढ़ें- नसीमुद्दीन सिद्दीकी की बर्खास्तगी के लिए लड़ेगी भाजपा

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अतिक्रमण बहुत बड़ी समस्या है। सरकार की शह पर शहर के साथ ही गांव भी अब अतिक्रमण की चपेट में हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- भाजपा ने किया बसपा की ईंट का जवाब पत्थर से देने का फैसला

प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति को केशव प्रसाद मौर्य ने बेहद खराब बताया। उन्होंने कहा कि यहां पर तो पुलिसवाले बदमाशों से डरते हैं, जबकि बदमाशों को पुलिस से डरना चाहिए। यहां पर पुलिस अपराधियों से डर रही है।

chat bot
आपका साथी