भाजपाइयों ने कहा, खत्म की जाए राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता

भाजपाइयों ने प्रदर्शन कर कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्‍त करने की मांग की है। राफेल मामले पर विरोध जताया गया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 20 Dec 2018 07:00 PM (IST) Updated:Thu, 20 Dec 2018 07:00 PM (IST)
भाजपाइयों ने कहा, खत्म की जाए राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता
भाजपाइयों ने कहा, खत्म की जाए राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता

प्रयागराज : भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर राफेल मुद्दे पर देश को गुमराह कर दुनिया भर में छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए उनकी लोकसभा सदस्यता रद करने की मांग की है। इसे लेकर पार्टी नेताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जुलूस की शक्ल में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कांग्र्रेस विरोधी नारे भी लगाए। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम सिटी को सौंपा गया।

 इस दौरान हुई सभा में महामंत्री अमरनाथ यादव ने कहा कि राहुल गांधी लगातार देश की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने केवल परिकल्पना के आधार पर राफेल विमानों की खरीद को विवादित बनाने का प्रयास किया है, जो राष्ट्र विरोधी कृत्य है। सर्वोच्च अदालत ने इस मामले में दाखिल सभी याचिकाओं को खारिज करते हुए सरकार के फैसले पर मुहर लगाई है। इस प्रकार के राष्ट्र विरोधी कृत्य के लिए उन्हें संसद से बर्खास्त किया जाना चाहिए।

 महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने कहा कि राहुल ने देश की सुरक्षा जानबूझकर खतरे में डाल कर राफेल विमानों की खरीद को विवादित कर चुनावी मुद्दा बनाकर लाभ हासिल करने का प्रयास किया। उन्हें सार्वजनिक रूप से देश की जनता और सरकार से माफी मांगनी चाहिए। महानगर, गंगापार, यमुनापार के अध्यक्षों ने भी राहुल की निंदा की। प्रदर्शन में डॉ.कमला सिंह, रणजीत सिंह, मुरारी लाल अग्र्रवाल, राजू शुक्ला, शशि वाष्र्णेय, कविता पटेल, अशोक चौधरी, गिरि बाबा, कुंज बिहारी मिश्रा, श्याम चंद्र, रवि केसरवानी आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी