भाजपा काशी प्रांत के उपाध्यक्ष अवधेश गुप्त ने कहा- किसान आंदोलन के नाम पर विपक्ष कर रहा है हिंसा

भाजपा काशी प्रांत के उपाध्यक्ष का कहना है कि किसान आंदोलन झूठ की बिना पर शुरू हआ। आम जनता के नाम पर उसमें उपद्रवी लोग शामिल हैं। विपक्ष भी इसे हवा दे रहा है। उनके पास कोई भी एक मुद्दा नहीं है जिसे लेकर वह जनता के पास जा सकें।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 31 Mar 2021 10:22 AM (IST) Updated:Wed, 31 Mar 2021 10:22 AM (IST)
भाजपा काशी प्रांत के उपाध्यक्ष अवधेश गुप्त ने कहा- किसान आंदोलन के नाम पर विपक्ष कर रहा है हिंसा
भाजपा काशी प्रांत के उपाध्‍यक्ष ने किसान आंदोलन के नाम पर हो रही राजनीति पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।

प्रयागराज, जेएनएन। किसान आंदोलन लगातार वीभत्स रूप ले रहा है। पहले लाला किले पर हंगामा किया। पुलिस के जवानों के साथ मारपीट की गई। सड़क पर तोडफ़ोड़ भी हुई। उसी क्रम में अब पंजाब में भाजपा विधायक को दौड़ाकर पीटा गया। आखिर यदि आप लोकतंत्र के समर्थक हैं। अपनी आवाज शांतिपूर्ण ढंग से रखने का दावा करते हैं तो ऐसी घटनाएं क्यों। यह सवाल उठा रहे हैं भाजपा काशी प्रांत के उपाध्यक्ष अवधेश गुप्त।

बोले- आम जनता के नाम पर किसान आंदोलन में शामिल हैं उपद्रवी

भाजपा काशी प्रांत के उपाध्यक्ष का कहना है कि किसान आंदोलन झूठ की बिना पर शुरू हआ। आम जनता के नाम पर उसमें उपद्रवी लोग शामिल हैं। यहां तक कि विपक्ष भी इसे हवा दे रहा है। उनके पास कोई भी एक मुद्दा नहीं है, जिसे लेकर वह जनता के पास जा सकें। किसान आंदोलन को लेकर सरकार ने खूब चर्चा की। प्रत्येक बिंदु जो उठाए गए उसे लेकर शंका समाधान भी किया। अब कहने के लिए किसी भी दल के पास कुछ नहीं है। यही वजह है कि हंगामा किया जा रहा है। हंगामा भी ऐसा जो लोगों की जान लेने पर उतारू है।

बोले कि आम जनता को सच्चाई समझना होगा

भाजपा नेता ने कहा कि आखिर कोई किसान जो दूसरों का पेट पालने का सामर्थ्‍य रखता है, वह किसी की जान कैसे ले सकता है। अब विपक्ष बेनकाब हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब साफ कर दिया है कि किसान कानून में ऐसा कुछ नहीं जो नुकसान पहुंचाए। उसे अभी प्रभावी भी नहीं किया गया है फिर भी उपद्रव हो रहा। इसका सीधा अर्थ यह है कि वोट की राजनीति हो रही है। वोट भी जनता को बरगला कर लेने की कोशिश है। कुल मिलाकर जनता के साथ धोखा हो रहा है। आम जनता को सच्चाई समझना होगा।

chat bot
आपका साथी