Prayagraj Municipal Corporation : कार्यकारिणी समिति में भाजपा का वर्चस्व, छह में से चार पर किया कब्‍जा

प्रयागराज नगर निगम कार्यकारिणी समिति के छह सीटाें पर हुए पोल में कल 86 वोट डाले गए। इसमें चार सीटों पर कब्‍जा करके भाजपा ने बाजी मारी। कांग्रेस व सपा को एक-एक सीट मिली।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 13 Jun 2020 08:32 AM (IST) Updated:Sat, 13 Jun 2020 08:39 AM (IST)
Prayagraj Municipal Corporation : कार्यकारिणी समिति में भाजपा का वर्चस्व, छह में से चार पर किया कब्‍जा
Prayagraj Municipal Corporation : कार्यकारिणी समिति में भाजपा का वर्चस्व, छह में से चार पर किया कब्‍जा

प्रयागराज, जेएनएन। नगर निगम कार्यकारिणी समिति का पोल संपन्‍न हो गया। रिजल्‍ट भी आ गया। इसमें भाजपा का वर्चस्‍व देखने को मिला। कार्यकारिणी समिति के छह में से भाजपा ने चार सीटों पर कब्जा कर लिया। वहीं सपा और कांग्रेस के खाते में एक-एक सीट आई। कुल 86 वोट पड़े, इनमें छह वोट अवैध हुए थे। 

आठों उम्मीदवारों में से किसी ने अपना नाम वापस नहीं लिया

नगर निगम कार्यकारिणी समिति के छह सदस्यों के चुनाव के लिए सदन की विशेष बैठक बुलाई गई। सदन हाल में शुक्रवार को चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। भाजपा के जगमोहन गुप्ता, नंद लाल हेला, कमलेश तिवारी, सरदार अजीत सिंह और अखिलेश सिंह ने अपने नामों का प्रस्ताव दिया। सपा से अजय यादव एवं मो. आजम और कांग्रेस से अल्पना निषाद ने अपने नाम का प्रस्ताव सौंपा। पहले प्रस्ताव लिए गए। आठों उम्मीदवारों में से किसी ने अपना नाम वापस नहीं लिया। इसके बाद महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने मत पत्र तैयार करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। मतदान शाम पांच बजे तक हुआ। इसमें पार्षद, सांसद, विधायक और एमएलसी ने वोट डाले। 

पहले राउंड में जीते नंद लाल और जगमोहन

मतपत्रों की गणना होने पर भाजपा के उम्मीदवार नंद लाल हेला और जगमोहन गुप्ता पहले ही राउंड में विजयी हो गए। दोनों को 14-14 वोट मिले। सपा के उम्मीदवार अजय यादव छह वोट पाकर दौड़ से बाहर हो गए। दूसरे राउंड की गणना में भाजपा के उम्मीदवार सरदार अमरजीत सिंह 12 वोट पाकर जीत गए। भाजपा के उम्मीदवार अखिलेश सिंह सात वोट पाकर बाहर हो गए। सेकेंड वरीयता की गणना में भाजपा उम्मीदवार कमलेश तिवारी, सपा के मो. आजम और कांग्रेस की अल्पना निषाद जीत गईं। तीनों को 12-12 वोट मिले।

बोलीं महापौर अभिलाषा गुप्‍ता नंदी

महापौर अभिलाष गुप्‍ता नंदी ने कहा कि नगर निगम कार्यकारिणी समिति के चुनाव में भाजपा ने पांच उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। उसमें से चार विजयी हुए। एक-एक सीट सपा और कांग्रेस को मिली। कार्यकारिणी समिति के कुल 12 सदस्यों में अब भाजपा के आठ सदस्य हो गए हैं। सपा के तीन और कांग्रेस का एक सदस्य है।

किसको कितने वोट मिले

-नंद लाल हेला : 14

-जगमोहन गुप्ता : 14

-सरदार अमरजीत सिंह : 12

-मो. आजम : 12

-कमलेश तिवारी : 10

-अल्पना निषाद : 10

-अखिलेश सिंह : 07

-अजय यादव : 06

फिजिकल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

नगर निगम कार्यकारिणी समिति के चुनाव में जीते उम्मीदवारों के साथ महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने फोटो खिंचवाया। इस दौरान किसी ने फिजिकल डिस्टेंसिंग पर ध्यान नहीं दिया। मतदान के दौरान भी फिजिकल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उठाई गईं। जीतने पर न तो भाजपा, न सपा और न ही कांग्रेस को फिजिकल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने का ख्याल रहा।

chat bot
आपका साथी