सीएम योगी से पहले मंत्री सुरेश खन्ना लेंगे कुंभ की तैयारियों का जायजा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिसंबर को आने वाले हैं। उनके पहले नगर विकास मंत्री सुरेश खन्‍ना कुंभ कार्यों का जायजा लेंगे।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 27 Nov 2018 08:15 PM (IST) Updated:Wed, 28 Nov 2018 06:30 AM (IST)
सीएम योगी से पहले मंत्री सुरेश खन्ना लेंगे कुंभ की तैयारियों का जायजा
सीएम योगी से पहले मंत्री सुरेश खन्ना लेंगे कुंभ की तैयारियों का जायजा

प्रयागराज : कुंभ की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिसंबर को आने वाले हैं। हालांकि उनसे पहले संसदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना प्रयागराज आकर तैयारियों को परखेंगे। नगर निगम की तैयारियों में आ रही दिक्कतों को दूर करेंगे।

 कुंभ के सभी कार्यों की डेडलाइन 31 अक्टूबर से बढ़ाकर 30 नवंबर कर दी गई थी, बावजूद इसके तैयारियां पूरी होते नहीं दिख रहीं। नगर निगम, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई, पीडब्ल्यूडी, इलाहाबाद विकास प्राधिकरण के कई काम पीछे चल रहे हैं। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना यहां आकर कार्यों की समीक्षा करेंगे। अगर किसी प्रकार की कोई अड़चन आ रही है तो उसे दूर किया जाएगा ताकि मुख्यमंत्री को संतुष्ट किया जा सके। मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी का कहना है कि एक दिसंबर को नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना दोपहर में प्रयागराज पहुंचेंगे। कुंभ की तैयारियों का जायजा लेंगे। समीक्षा बैठक करेंगे।

सफाई को लेकर विशेष जोर :

नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना कुंभ के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर दे रहे हैं। इसलिए नगर निगम महा अभियान चलाने जा रहा है, ताकि नगर विकास मंत्री को अच्छी रिपोर्ट दी जा सके।

आज आएंगे शंकराचार्य स्वरूपानंद :

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती बुधवार को प्रयागराज आएंगे। शंकराचार्य के शिष्य ब्रह्मचारी श्रीधरानंद ने बताया कि गुरुजी वाराणसी से सड़क मार्ग से शाम पांच बजे आएंगे। मनकामेश्वर मंदिर में रात्रि प्रवास करेंगे। गुरुवार की सुबह भक्तों को आशीष एवं धर्महित का संदेश देंगे। इसी दिन काशी एक्सप्रेस से जबलपुर रवाना हो जाएंगे।

chat bot
आपका साथी