Former MP Atiq Ahmed के गुर्गों के खंगाले जा रहे बैंक खाते Prayagraj News

पूर्व सांसद अतीक अहमद के कई गुर्गों को पुलिस अब तक गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें कई खास हैं। पुलिस को संदेह है कि इन गुर्गों के बैंक खातों में भारी भरकम रकम जमा है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 17 Jul 2020 05:56 PM (IST) Updated:Fri, 17 Jul 2020 05:56 PM (IST)
Former MP Atiq Ahmed के गुर्गों के खंगाले जा रहे बैंक खाते Prayagraj News
Former MP Atiq Ahmed के गुर्गों के खंगाले जा रहे बैंक खाते Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। पूर्व सांसद अतीक अहमद के गुर्गों पर लगातार पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। खास गुर्गों के बैंक खातों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। साथ ही उनकी बेनामी संपत्ति के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। इसके लिए प्रतापगढ़ और कौशांबी पुलिस से भी मदद ली जा रही है।

कई जगह बेनामी संपत्तियां होने की बात

पूर्व सांसद अतीक अहमद के कई गुर्गों को पुलिस अब तक गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें कई खास हैं। पुलिस को संदेह है कि इन गुर्गों के बैंक खातों में भारी भरकम रकम जमा है। कई जगह बेनामी संपत्तियां भी इनके नाम हैं। इन सभी में कहीं न कहीं पूर्व सांसद का दखल है। गुर्गों की ये बेनामी संपत्ति और बैंक खाते प्रयागराज के साथ ही प्रतापगढ़ और कौशांबी में भी है। अब इसका पता लगाया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक रिश्‍तेदारों के नाम से है असलहों के लाइसेंस

पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि कईयों ने अपने स्वजनों और रिश्तेदारों के नाम पर असलहों का लाइसेंस करवाया था। हालांकि, असलहों का उपयोग ये करते थे। इन शस्त्रों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है, क्योंकि अभी तक ऐसे असलहे जमा नहीं किए गए हैं। एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि अतीक के गुर्गों के बैंक खातों की जांच की जा रही है। देखा जा रहा है कि इन लोगों ने किससे-किससे लेनदेन किया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी