शर्मनाक : नौ साल की बालिका से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपित गिरफ्तार

वह लॉज में रहता है। नौ साल की बालिका के साथ दुष्‍कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित को पकड़ लिया है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 27 May 2019 07:13 PM (IST) Updated:Mon, 27 May 2019 07:13 PM (IST)
शर्मनाक : नौ साल की बालिका से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपित गिरफ्तार
शर्मनाक : नौ साल की बालिका से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपित गिरफ्तार

प्रयागराज, जेएनएन। कहते हैं कि भइया घोर कलयुग है। ऐसे काम भी हो रहे हैं, जिसका कभी सोचना भी पाप माना जाता था। यह कहावत दारागंज तब चरितार्थ हो गई जब नौ साल की बालिका से छेड़खानी और दुष्कर्म की कोशिश की घटना सामने आई। हालांकि मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित महेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। 

लॉज में रहता है आरोपित, जिसने घिनौनी हरकत की 

सरायममरेज थाना क्षेत्र का मूल निवासी एक शख्स मेंस पार्लर में काम करता है। वह दारागंज इलाके में किराए का कमरा लेकर पत्नी व बच्चों के साथ रहता है। आरोप है कि उसकी नौ साल की बेटी लॉज के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान उसी लॉज में रहने वाला महेंद्र कुमार आया और बालिका को कुछ दूर उठा ले गया। वहां उससे अश्लील हरकत करने लगा और दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध पर बच्ची को चॉकलेट देने का लालच देते हुए किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की जानकारी होने पर पीडि़ता के पिता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। 

बोले इंस्पेक्टर दारागंज

इंस्पेक्टर दारागंज विनीत सिंह का कहना है कि पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा लिखकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

महिला से छेड़खानी, विरोध पर पीटा 

इसी प्रकार करेली थाना क्षेत्र में एक महिला से छेड़खानी करने और विरोध पर पिटाई करने, बाल काटने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने गुलाम के चार बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीडि़ता का गुलाम की पत्नी से जान पहचान है। वह उसके घर आती जाती है। आरोप है कि गुलाम के घर जाने पर उसके बेटों ने अश्लील हरकत की और विरोध पर पिटाई भी की। हालांकि इंस्पेक्टर करेली विनोद कुमार का कहना है कि पैसे के विवाद में मारपीट हुई है। जांच की जा रही है। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी