चुनावी माहौल में कैबिनेट मंत्री नंदी प्रयागराज में टेंपो में घूमे और ठेले पर चाय बनाकर पिलाई

रविवार को कैबिनेट मंत्री टेंपों में बैठकर निकल पड़े। मीरापुर व आसपास के इलाकों का भ्रमण उन्होंने टेंपो से किया। लोगों को एहसास कराया कि वह उनकी तरह आम आदमी हैं। हालांकि यह चुनावी माहौल में लोगों को लुभाने की कवायद भी कही जा रही है।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Sun, 16 Jan 2022 09:10 PM (IST) Updated:Sun, 16 Jan 2022 09:10 PM (IST)
चुनावी माहौल में कैबिनेट मंत्री नंदी प्रयागराज में टेंपो में घूमे और ठेले पर चाय बनाकर पिलाई
चुनावी माहौल में रविवार को कैबिनेट मंत्री टेंपों में बैठकर शहर में निकल पड़े।

प्रयागराज, जेएनएन। निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रचार के लिए रैली और सभाओं पर जरूर प्रतिबंध लगाया है लेकिन नेता अपने तरीके से लोगों से जुड़ रहे हैं। सभी का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए कुछ अलग करने की कोशिश कर  रहे हैं। इन दिनों कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्त नंदी प्रयागराज में हैं। वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों से भी जुड़ रहे हैं। उनकी समस्याओं काे भी सुन रहे हैं।

रविवार को कैबिनेट मंत्री टेंपों में बैठकर निकल पड़े। मीरापुर व आसपास के इलाकों का भ्रमण उन्होंने टेंपो से किया। लोगों को एहसास कराया कि वह उनकी तरह आम आदमी हैं। हालांकि यह चुनावी माहौल में लोगों को लुभाने की कवायद भी कही जा रही है। इससे पहले वह अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क के पास लगी चाय के ठेले पर वह पहुंचे। वहां उन्होंने खुद चाय बनाई और वहां मौजूद लोगों को चाय भी पिलाई। उन्होंने कहा कि कुछ दशक पहले वह खुद चाय, समोसा, कचौड़ी का ठेला लगा चुके हैं। आम व्यवासायी का दर्द भली प्रकार से जानते हैं।

आजाद पार्क में भ्रमण से की दिन की शुरुआत

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्त नंदी ने दिन की शुरुआत अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में पहुंचकर भ्रमण करते हुए की। मॉर्निंग वॉकर एसोसिएशन के सदस्यों से भी मुलाकात की। वहां सुबह भ्रमण के लिए आए डॉक्टर, इंजीनियर, उद्यमी व अन्य लोगों से भी मिले। इस दौरान विभिन्न सकारात्मक मुद्दों पर भी चर्चा की गई। चुनाव की दृष्टि से भी लोगों का मन उन्होंने टटोला।

पार्टी कार्यकर्ताओं के घर गए

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्त नंदी सुबह के भ्रमण के बाद मीरापुर क्षेत्र के तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं के घर भी गए। वहां उनकी समस्याओं को सुना। चुनावी तैयारियों के बारे में भी जानकारी ली। आग्रह किया कि सभी लोग घर घर जाएं और प्रदेश सरकार के कार्यों से लोगों को अवगत कराएं।

इस दौरान मनोज नागिया, डॉक्टर डंक, अरविंद मालवीय, घनश्याम मिश्र, स्वर्गीय अर्जुन महेंदु, मधुमिता नाथ, जया गुप्ता, धीरज नागर, आकाश केसरवानी, सुमित सिंह, आशुतोष सारस्वत, शिरवचन प्रकाश, हिमांशु सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी