Prayagraj Weather News: रात में बारिश व सुबह आसमान साफ, 40 डिग्री के नीचे आया पारा, जानें आज के मौसम का हाल

Prayagraj Weather News मौसम विज्ञानी एआर सिद्दीकी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ से मौसम परिवर्तन हो रहा है। अप्रैल के तीसरे सप्ताह में लू चलने के भी आसार हैं। माह में एक बार फिर बादलों की वापसी हो सकती है। अप्रैल में और भी बदलाव देखे जाएंगे।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 11:34 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 11:34 AM (IST)
Prayagraj Weather News: रात में बारिश व सुबह आसमान साफ, 40 डिग्री के नीचे आया पारा, जानें आज के मौसम का हाल
तेज हवाओं और बूंदाबांदी ने प्रयागराज के मौसम के मिजाज को बदल दिया।

प्रयागराज, जेएनएन। अप्रैल माह के मध्य में मौसम अचानक बदल गया। शनिवार की रात आसमान में छाए बदलों ने बूंदाबांदी की। वहीं तेज हवाओं ने भी बढ़ते तापमान पर अंकुश लगाया। सप्ताह भर से एक ओर जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के ऊपर ही जा रहा था तो वहीं अब यह 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ गया है। ऐसे में लगातार बढ़ रही गर्मी से थोड़ी राहत लोगों को मिली।

बादलों के फिर वापस लौटने की है उम्‍मीद

रात में बारिश के बाद रविवार की सुबह आसमान से बादल गायब हो गए। सूर्य की किरणें भी नजर आने लगीं। इससे अनुमान है कि जल्‍द ही फिर तापमान के बढ़ने की संभावना है। वहीं मार्च में भी मौसम के कई रंग भी देखे गए। मार्च के अंतिम दिनों में पारा 42 डिग्री के पास पहुंच गया था। गर्मी का रिकार्ड टूटा, तो मार्च माह में ही तीन बार बूंदाबांदी भी हुई। बादलों ने भी कई दिन घेराबंदी की, लेकिन परिणाम बारिश का नहीं रहा। मौसम विभाग के अनुसार बढ़ती गर्मी से कुछ दिनों तक राहत के आसार हैं। माह के तीसरे सप्ताह तक मानसून फिर लौट सकते हैं। तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा।

अधिकतम तापमान आज 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार

शनिवार  को न्यूनतम तापमान  25.6  डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम में सामान्य से एक डिग्री की गिरावट के साथ 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता की बात करें तो अधिकतम 39 और न्यूनतम 32 मापी गई। रविवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक जाने के आसार हैं।

मौसम विज्ञानी ने कहा

मौसम विज्ञानी एआर सिद्दीकी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण अचानक से परिवर्तन की स्थिति को देखा जा रहा है। अप्रैल के तीसरे सप्ताह में लू चलने के भी आसार हैं। माह में एक बार फिर बादलों की वापसी हो सकती है। अप्रैल माह में और भी बदलाव देखे जाएंगे।

गर्मी में मिलेगी राहत

लगातार बढ़ रहे अत्यधिक तापमान में राहत मिलने के आसार हैं। आगामी कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री के ही भीतर रहेगा। इसी माह के अंदर आंधी तूफान का भी दौर जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी