Allahabad Jhansi Graduate Division Poll : मतदान केंद्र पर पहुंच रहीं पोलिंग पार्टियां, कल सुबह से होगा मतदान

Allahabad Jhansi Graduate Division Poll चुनाव प्रचार रविवार की शाम को ही थम गया। मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। जिले भर में मतदान के लिए 46 केंद्रों पर 116 बूथ बनाए गए हैं। इसमें से हर बूथ पर चार-चार मतदान कर्मी लगाए गए हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 03:47 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 03:47 PM (IST)
Allahabad Jhansi Graduate Division Poll : मतदान केंद्र पर पहुंच रहीं पोलिंग पार्टियां, कल सुबह से होगा मतदान
इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक चुनाव के लिए मतदान कल मंगलवार को होगा। पोलिंग पार्टियां रवाना हो चुकी हैं।

प्रयागराज, जेएनएन। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक चुनाव के लिए मतदान मंगलवार की सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगा। इसके लिए पोलिंग पार्टियां मेरी लूकस स्कूल कचेहरी रोड कटरा से रवाना हुईं। यह सिलसिला दोपहर बाद तक चला। कई पोलिंग पार्टियां अपने मतदान केंद्रों तक भी पहुंच चुकी हैं। मतदान कराने के लिए 464 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन सभी को बैलेट बाक्स के लिए प्रशासन की गाड़ी से पोलिंग बूथ तक भेजा गया।

10 जिलों के वोटर मंगलवार को अपने मताधिकार का प्रयोग करेेंगे
इलाहाबाद-झांसी स्नातक खंड के चुनाव में प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, ललितपुर, झांसी के वोटर शमिल होंगे। इन 10 जिलों के वोटर मंगलवार को अपने मताधिकार का प्रयोग करेेंगे। इस चुनाव में 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। सबसे अधिक नौ प्रत्याशी प्रयागराज के ही हैं और इसी जिले में सबसे ज्यादा वोटर भी है। इसलिए प्रयागराज के वोटरों की इस चुनाव में बड़ी भूमिका है।

जिले भर में मतदान के लिए 46 केंद्रों पर 116 बूथ

महीने भर से चल रहा चुनाव प्रचार रविवार की शाम को ही थम गया। दूसरी ओर चुनाव कराने के लिए प्रशासन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिले भर में मतदान के लिए 46 केंद्रों पर 116 बूथ बनाए गए हैं। इसमें से हर बूथ पर चार-चार मतदान कर्मी लगाए गए हैं। इस तरह कुल 464 मतदान कर्मी सोमवार की सुबह से लेकर दोपहर बाद तक पोलिंग बूथ लिए रवाना किए गए हैं। इनके अलावा हर बूथ पर एक-एक माइक्रो आब्जर्वर मौजूद रहेेंगे।

बोले एडीएम सिटी-शाम पांच बजे मतदान खत्म होगा

एडीएम सिटी अशोक कनौजिया ने बताया कि शाम पांच बजे मतदान खत्म हो जाएगा। उसके बाद मैरी लूकस स्कूल परिसर में बैलेट बाक्स जमा कराए जाएंगे। फिर यहीं से कड़ी सुरक्षा के बीच बैलेट बाक्स झांसी भेजा जाएगा। वहां पर तीन दिसंबर को मतगणना कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी