बच्चों की मौत पर निकला आक्रोश मार्च

जासं, इलाहाबाद : आज ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने शहीद लाल पद्मधर की शहादत पर छा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Aug 2017 03:00 AM (IST) Updated:Sun, 13 Aug 2017 03:00 AM (IST)
बच्चों की मौत पर निकला आक्रोश मार्च
बच्चों की मौत पर निकला आक्रोश मार्च

जासं, इलाहाबाद : बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर में बच्चों की मौत होने से इलाहाबाद के लोगों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। अलग-अलग संगठन के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। आज ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने शहीद लाल पद्मधर की शहादत पर छात्रसंघ भवन स्थित लाल पद्मधर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गोरखपुर में ऑक्सीजन की कमी से बच्चों की मौत पर आक्रोश व्यक्त किया। प्रदेश अध्यक्ष अंतस सर्वानन्द ने कहा कि प्रदेश सरकार को इंसानों से ज्यादा गायों की फिक्र है। सभा में आइसा इकाई के सचिव शक्ति रजवार, आइसा के प्रदेश सचिव सुनील मौर्य, सौरभ त्रिपाठी, योगेश, आशीष मौजूद रहे। वहीं सुभाष चौराहा पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर योगी सरकार की कार्यप्रणाली की निंदा की। इसमें अजय भारती, राम सिंह, अनिल वर्मा, आरपी कैथल, डॉ. कमल, अविनाश मिश्र, केके पांडेय शामिल रहे। जनहित संघर्ष समिति के सदस्यों ने प्रमिल केसरवानी के नेतृत्व में मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज के पास प्रदर्शन किया। इसमें शलभ पांडेय, सुनीता गौड़, दिनेश विश्वकर्मा, सुनील जैन, गौरीशंकर, अभिलाष, लल्लूलाल शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी