Flights News: प्रयागराज एयरपोर्ट से बढ़ा विमान से सफर, 16 लाख पार हो गई यात्रियों की संख्या

वर्ष 2019 में शुरू हुई पं. दीनदयाल उपाध्याय (बमरौली) प्रयागराज एयरपोर्ट की यात्रा 46 महीने की हो गई है। इस दौरान एयरपोर्ट के नाम कई उपलब्धियां दर्ज हुई। अभी इंडिगो एयरलाइंस व एलाइंस एयर 12 शहरों के लिए विमान सेवा उपलब्ध करा रहे हैं।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Tue, 22 Nov 2022 09:06 AM (IST) Updated:Tue, 22 Nov 2022 09:06 AM (IST)
Flights News: प्रयागराज एयरपोर्ट से बढ़ा विमान से सफर, 16 लाख पार हो गई यात्रियों की संख्या
प्रयागराज एयरपोर्ट की यात्रा 46 महीने की हो गई है।

प्रयागराज, जेएनएन। वर्ष 2019 में शुरू हुई पं. दीनदयाल उपाध्याय (बमरौली) प्रयागराज एयरपोर्ट की यात्रा 46 महीने की हो गई है। इस दौरान एयरपोर्ट के नाम कई उपलब्धियां दर्ज हुई। अभी इंडिगो एयरलाइंस व एलाइंस एयर 12 शहरों के लिए विमान सेवा उपलब्ध करा रहे हैं।

बिना किसी अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट के संचालन के ही 16 लाख से अधिक यात्रियों की संख्या छूने का रिकार्ड प्रयागराज ने बना दिया है। प्रयागराज एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या की उपलब्धियों पर प्रस्तुत है अमरीश मनीष शुक्ल की रिपोर्ट.....।

यह है नंबर गेम

- 11 माह में 426 करोड़ रुपये से 6700 वर्ग मीटर में बना एयरपोर्ट।

- 16 दिसंबर 2018 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उद्घाटन किया।

- 1 जनवरी 2019 से विमानों का संचालन।

- 300 आने-जाने वाले यात्रियों के एक साथ बैठने की क्षमता है।

- 21333 विमानों का संचालन 30 अक्टूबर 2022 तक

- 1631026 यात्रियों का 30 अक्टूबर 2022 तक हुआ आवागमन

- 445942 यात्री जनवरी से अक्टूबर के बीच आवागमन

- 1000000 यात्रियों का आंकड़ा 8 सितंबर 2021 को पूरा हुआ

प्रतिवर्ष यात्रियों का आवागमन

- 2019 में 390803 यात्री

- 2020 में 348752 यात्री

-2021 में 445529 यात्री

- 2022 में 445942 यात्री

- दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, पुणे, रायपुर, भोपाल, इंदौर, गोरखपुर, लखनऊ, देहरादून, बिलासपुर के लिए फ्लाइट की सुविधा ।

अक्टूबर माह में संचालन

-2022 में 702 विमान

- 2021 में 594 विमान

- 2020 में 388 विमान

- 2019 में 388 विमान

एयरपोर्ट डायरेक्टर ने यह बताया

औसतन 1500 यात्री प्रतिदिन एयरपोर्ट से आवागमन कर रहे हैं। यात्रियों को सर्वोच्च सुविधा और सुरक्षा दी जा रही है। प्रतिदिन सुबह 11 से 1 बजे के बीच 1000 से अधिक यात्रियों का आवागमन होता है।

आरआर पांडेय, एयरपोर्ट निदेशक

chat bot
आपका साथी