वायुसेना कर्मी की सड़क हादसे में मौत, फुफेरा भाई घायल

घूरपुर थाना अंतर्गत अमिलिया तिराहे पर गुरुवार शाम विपरीत दिशा में आ रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे वायुसेना कर्मी की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Sep 2020 08:47 PM (IST) Updated:Fri, 18 Sep 2020 05:12 AM (IST)
वायुसेना कर्मी की सड़क हादसे में मौत, फुफेरा भाई घायल
वायुसेना कर्मी की सड़क हादसे में मौत, फुफेरा भाई घायल

बारा (प्रयागराज): घूरपुर थाना अंतर्गत अमिलिया तिराहे पर गुरुवार शाम विपरीत दिशा में आ रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार वायुसेना कर्मी समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में इलाज के दौरान वायुसेना कर्मी की मौत हो गई।

कानपुर में विश्व बैंक कालोनी बर्रा निवासी अंकित कुमार (23) पुत्र रविकरण वायु सेना कर्मी था। दो दिन वह पूर्व कौशांबी में करारी निवासी अपनी बुआ के घर आया था। गुरुवार की सुबह बुआ के बेटे मुकुंद लाल (40) पुत्र भईया लाल के साथ घूरपुर इलाके में एक रिश्तेदार के घर हुए कार्यक्रम में शामिल होने आया था। शाम को दोनों बाइक से कौशांबी जा रहे थे। जैसे ही घूरपुर में अमिलिया गाव में हाईवे के तिराहे पर पहुंचे, विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाका ले गई। वहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। यहां अंकित ने दम तोड़ दिया।

मछली मारने गया श्रम विभाग का कर्मी साथी संग डूबा

संवाद सूत्र, नैनी : अरैल घाट पर बुधवार की शाम अपने साथी के साथ मछली मारने गया श्रम विभाग का चतुर्थ श्रेणी कर्मी यमुना में डूब गया। गुरुवार को कर्मी का शव घाट से कुछ दूर पर कीचड़ में मिला जबकि साथी कोई सुराग नहीं लगा। जल पुलिस और गोताखोर गुरुवार की देर रात तक तलाश करते रहे।

चक दाउदनगर निवासी 50 वर्षीय कल्लू भारती बुधवार की शाम अपने 42 वर्षीय साथी राजेंद्र कुमार के साथ अरैल घाट पर त्रिवेणी पुष्प के सामने मछली मार रहे थे। उसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए। देर रात तक घर नहीं लौटे तो स्वजन परेशान हो गए। परिचितों से पूछे लेकिन कुछ पता नहीं लगा। परिवार वाले गुरुवार की सुबह अरैल घाट पर पहुंचे तो वहां कल्लू भारतीय की साइकिल, मोबाइल, कपड़ा किनारे पड़ा था। खोजने के दौरान कुछ दूरी पर कल्लू का शव कीचड़ में फंसा हुआ मिला। कल्लू के बेटे आकाश की तहरीर पर पुलिस जाच कर रही है। जल पुलिस की टीम ने कई स्थानों पर जाल डलवाया लेकिन सफलता नहीं मिली। राजेंद्र की नैनी बाजार में चाय की दुकान है।

chat bot
आपका साथी