Agricultural Law: भाजपा काशी प्रांत के उपाध्यक्ष अवधेश गुप्त ने कहा-देश भर के किसानों में भ्रम फैलाया जा रहा है

Agricultural Law काशी प्रांत के उपाध्यक्ष ने कहा कि जो अन्नदाता सभी के लिए सम्माननीय है उसे समाज विरोधी बनाया जा रहा है। ऐसे विपक्ष को कभी भी देश की जनता माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से विपक्ष लोगों में भ्रम फैला रहा है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 16 Dec 2020 09:34 AM (IST) Updated:Wed, 16 Dec 2020 09:34 AM (IST)
Agricultural Law: भाजपा काशी प्रांत के उपाध्यक्ष अवधेश गुप्त ने कहा-देश भर के किसानों में भ्रम फैलाया जा रहा है
नए कृषि कानून का समर्थन भाजपा काशी प्रांत के उपाध्‍यक्ष अवधेश गुप्‍त ने प्रयागराज में किया।

प्रयागराज, जेएनएन। नए कृषि कानून को संसदीय प्रणाली के अनुसार पक्ष व विपक्ष के साथ बैठक कर सदन में पास किया गया। इस पर चर्चा भी की गई। किसानों के हित सहित सभी मुद्दों को ध्यान में रखा गया। अब विपक्ष नकारात्मक राजनीति करते हुए इसे नकारने में तुला है, वह भी देश विरोधी ताकतों को साथ लेकर। देश भर के किसानों में भ्रम फैलाया जा रहा है। यह बातें भाजपा काशी प्रांत के उपाध्यक्ष अवधेश गुप्त ने प्रयागराज में कहीं।

काशी प्रांत के उपाध्यक्ष ने कहा कि जो अन्नदाता सभी के लिए सम्माननीय है, उसे समाज विरोधी बनाया जा रहा है। ऐसे विपक्ष को कभी भी देश की जनता माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से विपक्ष लोगों में भ्रम फैला रहा है। उसी तरह से भाजपा अब किसानों को जागरूक करेगी। प्रत्येक बिंदु पर सकारात्मक ढंग से चर्चा की जाएगी।

नए कानून की जानकारी देने को होगा किसान सम्मेलन

भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि किसानों को जागरूक करने के लिए ही किसान सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रत्येक विषय पर बिंदुवार चर्चा होगी। ऐसे आयोजन सभी जिलों में हो रहे हैं। प्रयाग में सहसों में 17 दिसंबर को यह आयोजन होगा। इसमें प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह भी शामिल होंगे। इसके लिए कार्यकर्ताओं ने पूरी तैयारी कर ली है। जिले भर के किसान सम्मेलन में शामिल हो सकते हैं। यह जरूर है कि सभी को मास्क लगाते हुए कोविड-19 से बचाव संबंधी निर्देश का भी पालन करना होगा।

chat bot
आपका साथी