Bhanu Bhaskar IPS: जिनसे थर-थर कांपते हैं माफिया, राष्ट्रपति का पुलिस पदक से सम्मानित हुए ADG भानू भास्कर

IPS Bhanu Bhaskar एडीजी प्रयागराज जोन भानु भास्कर ने पुलिस सेवा में आने के बाद अपराधियों और माफिया के खिलाफ सख्त रूख अपनाया। बिकरू कांड में भी आरोपितों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की। अपराध नियंत्रण और माफिया की नकेल कसने की उनकी उपलब्धि को देखते हुए उन्हें राष्ट्रपति और पुलिस महानिदेशक के पदकों से सम्मानित किया गया है। भानु भास्कर 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Tue, 15 Aug 2023 03:51 PM (IST) Updated:Tue, 15 Aug 2023 03:51 PM (IST)
Bhanu Bhaskar IPS: जिनसे थर-थर कांपते हैं माफिया, राष्ट्रपति का पुलिस पदक से सम्मानित हुए ADG भानू भास्कर
Bhanu Bhaskar IPS: जिनसे थर-थर कांपते हैं माफिया, राष्ट्रपति का पुलिस पदक से सम्मानित हुए ADG भानू भास्कर

जागरण संवाददाता, प्रयागराज: एडीजी प्रयागराज जोन भानु भास्कर ने पुलिस सेवा में आने के बाद अपराधियों और माफिया के खिलाफ सख्त रूख अपनाया। बिकरू कांड में भी आरोपितों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की। अपराध नियंत्रण और माफिया की नकेल कसने की उनकी उपलब्धि को देखते हुए उन्हें राष्ट्रपति और पुलिस महानिदेशक के पदकों से सम्मानित किया गया है।

1996 बैच के आइपीएस भानु भास्कर (IPS Bhanu Bhaskar) ने मथुरा के एसएसपी पद पर तैनाती के दौरान तेल माफिया पर शिकंजा कसा था। मथुरा में ऑयल रिफाइनरी भी है। रामपुर, औरेया समेत कई जिलों में एसपी के कार्यकाल के दौरान आइपीएस भानु भास्कर ने भू-माफियाओं के खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की थी।

बिकरू कांड में किया था सराहनीय कार्य

खासतौर पर झांसी के भू-माफिया पर की गई उनकी सख्ती को पुलिसकर्मी आज भी याद करते हैं। बिकरू कांड की जांच और आरोपितों के खिलाफ अभियोजन की कार्रवाई में भी एडीजी कानपुर के तौर पर उन्होंने सराहनीय काम किया।

वह मैनपुरी और बिकरू कांड समेत नौ बड़ी आपराधिक वारदातों की विशेष जांच दल के प्रभारी रहे हैं। पुलिस का दबदबा और जनता में भरोसा कायम करने के इन प्रयासों को देखते हुए ही प्रयागराज जोन के एडीजी जोन भानु भास्कर को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्रदान किया गया है। इस अवसर पर उन्हें पुलिस महानिदेशक की ओर से भी प्लेटिनम प्रशस्ति डिस्क से सम्मानित किया गया है।

इसी साल गणतंत्र दिवस पर एडीजी भानु भास्कर को पुलिस महानिदेशक का स्वर्ण प्रशस्ति डिस्क प्रदान किया गया था। प्रयागराज के आइजी रेंज चंद्रप्रकाश को भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति की ओर से सराहनीय सेवा का पदक प्रदान किया गया है। मातहत अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दीं।

chat bot
आपका साथी