प्रयागराज में आप पार्टी ने महिलाओं की मदद के लिए जारी किया हेल्प लाइन नंबर

कोई भी पीड़ित महिला 7355223994 पर फोन कर जानकारी दे सकती है। तत्काल मदद पहुंचाने का प्रयास होगा। संगठन की महिला इकाई अध्यक्ष पूनम सिंह ने बताया कि सभी लोग धैर्य व साहस का परिचय दें। कानून और व्यवस्था बनाने के लिए एक जुट हों।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 01:40 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 01:40 PM (IST)
प्रयागराज में आप पार्टी ने महिलाओं की मदद के लिए जारी किया हेल्प लाइन नंबर
यदि किसी को कानूनी मदद की जरूरत है तो तुरंत हेल्प लाइन पर संपर्क करें।

प्रयागराज, जेएनएन। आप पार्टी की महिला इकाई ने आए दिन हो रही आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई है। कहा है कि हर रोज हृदय विदारक घटनाएं हो रही हैं। शासन असहाय है। आखिर स्थिति नियंत्रण में क्यों नहीं आ रही है। इसे लेकर कोई भी बोलने को तैयार नहीं है। यदि जल्द ही परिस्थितियां नहीं बदलीं तो बात बहुत ज्यादा बिगड़ सकती है। हालात से निपटने के लिए आप की महिला इकाई की तरफ से हेल्प लाइन जारी की गई है।

कोई भी पीडि़त महिला फोन कर जानकारी दे सकती है

कोई भी पीडि़त महिला 7355223994 पर फोन कर जानकारी दे सकती है। तत्काल मदद पहुंचाने का प्रयास होगा। संगठन की महिला इकाई अध्यक्ष पूनम सिंह ने बताया कि सभी लोग धैर्य व साहस का परिचय दें। कानून और व्यवस्था बनाने के लिए एक जुट हों। इससे स्वयं की और समाज की गरिमा बनेगी। बिगड़ती परिस्थितियों को भी संभाला जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि सब से महत्वपूर्ण यह है कि आप के साथ यदि कुछ होता है तो सोशल मीडिया पर अपनी बात रखें। इसका भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। कहीं न कहीं से लोग आप की मदद के लिए पहुंचेंगे।

कानूनी मदद की जरूरत है तो तुरंत हेल्प लाइन पर संपर्क करें

पूनम सिंह ने बताया कि शासन प्रशासन भी प्रकरण को संज्ञान में लेगा। यदि किसी को कानूनी मदद की जरूरत है तो तुरंत हेल्प लाइन पर संपर्क करें। हर संभव कोशिश होगी कि मदद पहुंचाई जाए। कोई भी पेचीदा मसला है तो वकील की भी मदद दिलाई जाएगी। खास बात यह कि आर्थिक समस्या भी आड़े नहीं आने दी जाएगी। सभी कानूनी मदद निश्शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। आप पार्टी की तरफ से कुछ अधिवक्ताओं ने भी समाज हित में लोगों की मदद करने का संकल्प लिया है।

chat bot
आपका साथी